लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की चावल मिल कुर्क, मंडी समिति का 16.04 लाख रुपये बकाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2022 16:29 IST

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को बताया कि कैराना स्थित मंडी समिति का 16.04 लाख रुपये बकाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।कैराना के सपा विधायक की चावल मिल को कुर्क कर लिया। राजस्व विभाग ने वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी कर चावल मिल को कुर्क कर लिया है।

मुजफ्फरनगरः कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद हसन की चावल मिल को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कुर्क कर लिया। विधायक पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के 16.04 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप है।

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बकाया भुगतान नहीं होने के कारण जिला प्रशासन ने सोमवार को कैराना के सपा विधायक की चावल मिल को कुर्क कर लिया। शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को बताया कि कैराना स्थित मंडी समिति का 16.04 लाख रुपये बकाया है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति का बकाया भुगतान नहीं करने के आरोप में राजस्व विभाग ने वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी कर चावल मिल को कुर्क कर लिया है। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल के नेतृत्व में तहसील अधिकारियों की टीम ने करोड़ों रुपये मूल्य की छह बीघा जमीन पर स्थित विधायक की सम्राट राइस मिल को कुर्क कर लिया।

कैराना कृषि उत्पादन मंडी समिति ने बकाया वसूलने के लिए आरसी तहसील को भेजी थी। चावल मिल के मालिक सपा विधायक नाहिद हसन, उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम और बहन इकरा हसन हैं। पुलिस ने फरवरी 2021 में कैराना में नाहिद हसन और तबस्सुम बेगम सहित 40 समर्थकों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

बाद में, नाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 जनवरी 2022 को जेल भेज दिया गया था। हसन उस समय कैराना विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए शामली जा रहे थे। जेल में बंद नाहिद हसन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मृगांका सिंह को 25,000 से अधिक मतों से हराकर विधानसभा चुनाव जीता था। हसन को इस सीट पर 1.31 लाख (54.16 प्रतिशत) वोट मिले थे। हसन को कैराना कोतवाली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह