लाइव न्यूज़ :

UP में सुलह के लिए आए दंपति ने अपने 3 बच्चों को मध्यस्थता केंद्र में छोड़ा, पुलिस ने बच्चों को वापस मां के पास भेजा

By भाषा | Updated: November 30, 2019 14:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दीपक और सीमा के बीच पारिवारिक कलह चल रही है और उन्हें परामर्श के लिए शुक्रवार को केंद्र में बुलाया गया है।पुलिस ने बताया कि वह मामले की तफ्तीश कर रही है।

मुजफ्फरनगर के एक मध्यस्थता केंद्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक,  आपस में लड़ रहे एक दंपति को परामर्श के लिए मध्यस्तथा केंद्र बुलाया गया था।  वे  दोनों अलग-अलग घर जाने से पहले अपने तीन नाबालिग बच्चों को वहां छोड़ गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दीपक और सीमा के बीच पारिवारिक कलह चल रही है और उन्हें परामर्श के लिए शुक्रवार को केंद्र में बुलाया गया है।

अधिकारी ने  बताया कि अब अपने माता-पिता के साथ रह रही सीमा अपने तीन बच्चों के साथ केंद्र में आयी और अलग रह रहा दीपक भी वहां पहुंचा। सिविल लाइन के थाना प्रभारी अधिकारी समयपाल अत्री ने बताया कि सीमा और दीपक के जाने के बाद तीन साल, दो साल और चार महीने के तीन बच्चे अधिकारी के दफ्तर के बाहर अकेले पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल बच्चों को पुलिस थाने लेकर गई और बाद में उन्हें उनकी मां के पास भेज दिया गया। सीमा अपने माता-पिता के साथ रहती है जबकि दीपक मेरठ में रहता है। पुलिस ने बताया कि वह मामले की तफ्तीश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी