लाइव न्यूज़ :

PDP नेता ने कहा- पार्टी प्रमुख की बयानबाजी के चलते जम्मू-कश्मीर बना केंद्रशासित प्रदेश, महबूबा मुफ्ती ने दिया था ये विवादित बयान

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 9, 2020 16:28 IST

पीडीपी के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने महबूबा मुफ्ती के दिए गए बयान को लेकर कहा, 'इस तरह के बयानों के चलते जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश में शामिल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की बजाय किसी और झंडे को भी थामने का विवादित बयान दिया था।पीडीपी नेता ने जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के लिए इस तरह के बयानों को जिम्मेदार ठहराया है। 

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की बजाय किसी और झंडे को भी थामने का विवादित बयान दिया था, जिस पर अब पीडीपी के एक नेता प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के लिए इस तरह के बयानों को जिम्मेदार ठहराया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीडीपी के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने महबूबा मुफ्ती के दिए गए बयान को लेकर कहा, 'इस तरह के बयानों के चलते जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश में शामिल किया गया। इससे हमें कोई फायदा नहीं हुआ। यह नहीं होना चाहिए था।' दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर अनुच्छेद 35-ए में अगर किसी तरह का बदलाव किया गया तो राज्य के लोग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की बजाय किसी और झंडे को भी थाम सकते हैं।  इसके अलावा जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आगाह किया था कि राज्य में अनुच्छेद 35 ए से छेड़छाड़ करना बारूद में आग लगाने जैसा होगा। लोग अनुच्छेद 35 ए की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहें। यह अनुच्छेद राज्य के स्थायी निवासियों को विशेष अधिकार प्रदान करता है। 

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि कोई हाथ अनुच्छेद 35 ए को छूने की कोशिश करेगा तो न सिर्फ वह हाथ, बल्कि सारा शरीर जलकर राख बन जाएगा। राज्य के विशेष दर्जे से किसी तरह की छेड़छाड़ के प्रयास को रोकने के लिए वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता नजरबंद हैं। 5 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करते हुए जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बताया था कि महबूबा की भ्रामक बयानबाजी के बदौलत उन्हें नजरबंद किया गया।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?