लाइव न्यूज़ :

मुस्तफाबाद सीट: 30 हजार वोटों से आगे चलने वाले BJP उम्मीदवार जगदीश प्रधान 18 हजार वोटों से पीछे, AAP के हाजी युनूस की जबरदस्त वापसी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 15:08 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : Mustafabad seat Results: दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को तीन और आप को 67 सीटें मिली थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के मुताबिक पूरे दिल्ली में मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना के रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की 70 सीटों में से 60 पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा विधायक जगदीश प्रधान अपने निर्वाचन क्षेत्र मुस्तफाबाद सीट से दोपहर एक बजे के पहले 30 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन अब वह 18 हजार वोटों से पीछे हैं। आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार हाजी युनूस जो पहले काफी वोटों के अंतर से पीछे चल रहे थे, उन्होंने जबरदस्त वापसी की है और जीत का जश्न मना रहे हैं। चुनाव आयोग के ताजा आकड़ों के मुताबिक हाजी युनूस को 89 हजार 285 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के जगदीश प्रधान को 70 हजार 863 वोट मिले हैं। यानी हाजी युनूस जगदीश प्रधान से 18 हजार से अधीक वोटों से आगे हैं।  (चुनाव आयोग का डाटा 3 बजकर एक मिनट तक)

इस इलाके में वोटिंग प्रतिशत भी 70.55 फीसदी था। चुनाव आयोग के मुताबिक पूरे दिल्ली में मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा की मुस्तफाबाद सीट से चुनावी मैदान में बीजेपी से जगदीश प्रधान, आप से हाजी युनूस और कांग्रेस से अली मेहंदी दावेदारी चुनावी मैदान में हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मुस्तफाबादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?