लाइव न्यूज़ :

Video: मुस्लिमों ने भारत पर किया 832 सालों तक हुकूमत...हिन्दू हमारे बादशाहों के सामने हाथ जोड़कर करते थे जीहुजूरी- AIMIM नेता शौकत अली

By आजाद खान | Updated: October 16, 2022 09:25 IST

इस पर बोलते हुए शौकत अली ने कहा हमारे ही बादशाह ने तुम्हारी बहन जोधाबाई से शादी कर उन्हें मलिका ए हिंदुस्तान बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM नेता शौकत अली ने हिन्दुओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा जब भारत पर हमारी राज चलती थी तब हिन्दू हाथ बांधकर जीहुजूरी किया करते थे। नेता ने यह भी कहा जोधाबाई से शादी कर बादशाह अकबर ने सेक्युलरिज्म की बड़ी मिसाल भी पेश की थी।

लखनऊ: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने एक विशेष समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है। अली ने संभल में एक सभा को संभोधित करते हुए कहा है जब हमारी हुकूमत थी तब हिन्दू हमारे बादशाह के सामने हाथ जोड़े हुए जीहुजुरी किया करते थे। 

शौकत अली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे बादशाह ने उस समय सेक्युलरिज्म की मिसाल पेश की है जब भारत आजाद नहीं था। उन्होंने अपने भाषण में बादशाह अकबर और जोधाबाई का भी जिक्र किया है। 

'आप' नेता शौकत अली ने क्या कहा

आपने भाषण में भाजपा को निशाना साधते हुए शौकत अली ने कहा कि इस देश में मुस्लिमों ने 832 साल तक राज किया है। उस समय मुस्लिम बादशाहों के सामने हिन्दू हाथ जोड़कर जीहुजूरी किया करते थे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे हमारे ही बादशाह थे जो तुम्हारी बहन जोधाबाई से शादी कर उन्हें मलिका ए हिंदुस्तान बनाया था। अली ने यह भी कहा कि वे बादशाह अकबर ही थे जो जोधाबाई से शादी कर उस समय सेक्युलरिज्म की बड़ी मिसाल भी पेश की थी। 

बीजेपी पर भी बोला निशाना

इस संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भाजपा को भी घेरा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब कभी भी भाजपा देश में कमजोर पड़ने लगती है, वह मुसलमानों के निकाह, तीन तलाक, मदरसों की जांच और ज्ञानवापी जैसे मुद्दे को उठाती है। 

 ज्ञानवापी मसले पर बोलते हुए नेता अली ने कहा कि जो भी कोर्ट का फैसला होगा उसे हमें मानना होगा। उन्होंने आगे कहा कि बेजीपी की मर्जी से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। ऐसे में उन्होंने यह भी बोला कि हम मुसलमानों के हक के लिए संवैधानिक लड़ाई को जारी रखेंगे।  

टॅग्स :एआईएमआईएमBJPवायरल वीडियोShaukat Ali
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?