लाइव न्यूज़ :

बिहार में मुस्लिम महिलाएं हिंदुओं के महापर्व छठ के लिए बनाती हैं मिट्टी का चूल्हा, पटना की सड़कों पर दिखने लगा भाईचारा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2024 20:39 IST

ऐसे में पटना की सड़कों पर छठ महापर्व को लेकर के मिट्टी का चूल्हा बनना शुरू हो गया है। पटना के वीरचंद पटेल पथ पर लगभग 30 से 40 की संख्या में मुस्लिम महिलाएं हिंदुओं के महापर्व छठ के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाती हैं। 

Open in App

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। छठ पर्व में मिट्टी के चूल्हे का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि छठ पूजा में छठ महापर्व का प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर ही तैयार किया जाता है। ऐसे में पटना की सड़कों पर छठ महापर्व को लेकर के मिट्टी का चूल्हा बनना शुरू हो गया है। पटना के वीरचंद पटेल पथ पर लगभग 30 से 40 की संख्या में मुस्लिम महिलाएं हिंदुओं के महापर्व छठ के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाती हैं। 

छठ नजदीक आने के साथ ही महिलाएं अब चूल्हा तैयार करने के काम में लग गई हैं। मिट्टी का चूल्हा निर्माण करने वाली महिलाओं को इस बार चूल्हे के बाजार से काफी उम्मीदे भी हैं। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि 300 रुपये तक बड़ा चूल्हा बिकने की उम्मीद है और 150 रुपये तक छोटा चूल्हा बिकने की उम्मीद है। मुस्लिम महिलाओं ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर साल छठ पर्व के लिए मिट्टी के चूल्हे बनाती हैं। 

इस दौरान साफ सफाई का काफी ध्यान भी रखा जाता है, क्योंकि इनको पता है कि छठ पर्व में शुद्धता का कितना ध्यान रखा जाता है। वहीं मुस्लिम महिलाओं के पति ने कहा कि जब उनकी मां थी तो वह छठ पर्व किया करती थी और अभी भी उनके मोहल्ले में कई मुस्लिम परिवार छठ पर्व करते हैं। वीरचंद पटेल पथ के 500 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क किनारे फुटपाथ पर हजारों मिट्टी के चूल्हे बन कर तैयार हो गए हैं। 

महिलाएं प्रतिदिन 20 से 30 की संख्या में नए मिट्टी के चूल्हे को तैयार कर रही हैं। एक और यह मुस्लिम महिलाएं छठ महापर्व के लिए मिट्टी का चूल्हा तैयार कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ चूल्हा बेचकर अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करती हैं। वीरचंद पटेल पथ पर मिट्टी के चूल्हे खरीदने पटना के अलावा कई जिलों से लोग आते है और पिछले कई सालो से विदेशी भी चूल्हे खरीद कर ले जाते है।

टॅग्स :छठ पूजाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण