लाइव न्यूज़ :

झारखंड मॉब लिचिंग: मृतक तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन का आरोप, जय श्री राम-जय हनुमान नहीं बोलने पर मारपीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 07:44 IST

पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जगह मेरे शौहर को ही चोरी के आरोप में जेल भेज दिया. उन्हें अंदरूनी चोटें भी थीं. इससे कल जेल में ही उनका इंतकाल हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देशाइस्ता का कहना है कि तबरेज सिर्फ 24 साल का था. उनका कत्ल किया गया है. मॉब लिचिंग के मामले में झारखंड कई बार सुर्खियों में चुका है.

झारखंड में एक बार फिर मॉब लिचिंग की घटना सामने आई है. जमशेदपुर के निकट धतकीडीह में भीड़ की पिटाई का शिकार बने 24 वर्षीय तबरेज अंसारी ने दम तोड़ दिया. मृत युवक की पत्नी शाइस्ता परवीन का आरोप है कि 17 जून की रात उसका शौहर तबरेज अंसारी  जमशेदपुर से गांव वापस लौट रहे थे, तभी धातकीडीह गांव में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. चोरी का आरोप लगाकर रातभर उन्हें बिजली के पोल से बांध कर रखा. उससे बहुत मारपीट की गई और जय श्री राम व जय हनुमान बोलने के लिए कहा. नहीं बोलने पर बुरी तरह पीटा. सुबह होने पर उन्हें सरायकेला थाने की पुलिस को सौंप दिया.

पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जगह मेरे शौहर को ही चोरी के आरोप में जेल भेज दिया. उन्हें अंदरूनी चोटें भी थीं. इससे कल जेल में ही उनका इंतकाल हो गया. तबरेज अंसारी की पिटाई के समय का वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया. शाइस्ता परवीन का निकाह कुछ ही महीने पहले मृतक कदमडीहा गांव के तबरेज़ अंसारी से हुआ था.

 

हालांकि पुलिस अपने को पाक साफ बताते हुए कह रही है कि कि धतकीडीह गांव के लोगों ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पकड़ा था. हमने उसका इलाज भी करवाया. उधर, शाइस्ता का कहना है कि तबरेज सिर्फ 24 साल का था. उनका कत्ल किया गया है. इस मामले में पुलिस और जेल प्रशासन ने लापरवाही की है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि मॉब लिचिंग के मामले में झारखंड कई बार सुर्खियों में चुका है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल