लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम धर्मगुरु का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- केवल मुस्लिम वोट चाहिए उन्हें, नेता नहीं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 17:53 IST

रिजवी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव जीतने के लिए मुसलमानों का वोट तो चाहती है, लेकिन मुस्लिम नेतृत्व को कभी भी बढ़ावा नहीं देना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश का मुसलमान इस चुनाव में केवल समाजवादी पार्टी की ओर ही नहीं देख रहा हैरिजवी ने कहा कि यूपी का मुसलमान इस चुनाव में अपने लिए बेहतर विकल्प तलाश रहा है बेहतर विकल्प के तौर पर रिजवी ने कांग्रेस या एआईएमआईएम का नाम लिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मुस्लिम-यादव वोटरों के सहारे बीजेपी को भारी चुनौती पेश कर रहे अखिलेश यादव को उस समय भारी झटका लगा जब अखिल भारतीय तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी ने उनपर आरोप लगाया कि वो केवल मुस्लिमों का वोट लेते हैं लेकिन उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं देते हैं। 

मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी ने बुधवार को समाचार एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए कहा कि कहा, "अखिलेश यादव को केवल मुस्लिम वोट चाहता है, लेकिन वो मुस्लिमों को नेतृत्व नहीं देंगे।"

रिजवी ने कहा, "समाजवादी पार्टी यूपी में जीतने के लिए मुसलमानों का वोट तो चाहती है, लेकिन मुस्लिम नेतृत्व को कभी भी बढ़ावा नहीं देना चाहती है।"

रिजवी ने कहा कि यूपी का मुसलमान इस चुनाव में अपने लिए बेहतर विकल्प तलाश रहा है और उसे अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है।

रिजवी ने यूपी चुनाव में मुसलमानों के सामने सपा के विकल्प के तौर पर कांग्रेस और एआईएमआईएम को पेश करते हुए कहा कि मुसलमान इस चुनाव में केवल समाजवादी पार्टी की ओर ही नहीं देख रहा है, बल्कि उसके सामने कांग्रेस या ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के रूप में भी एक बेहतर विकल्प है। 

रिजवी ने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी सपा ने हर चुनावों में केवल मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल किया है और उनकी जीत के बाद मुसलमान हमेशा हाशिये पर चला जाता है लेकिन इस चुनाव में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPकांग्रेसएआईएमआईएमAIMIM
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब