लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में दो भाइयों की हत्या

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:11 IST

Open in App

सहारनपुर(उप्र),18 नवंबर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में बृहस्पतिवार सुबह दो भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई ।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक पी आकाश तोमर ने बताया कि थाना गंगोह के अन्तर्गत मैनपुरा गांव में दो भाई पून्नू और लिल्लू प्रतिदिन भौजी माजरा गांव स्थित अपने खेत पर जाकर पूर्वजों की समाधि स्थल पर पूजा पाठ करते थे ।

तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दोनों भाई अपने पूर्वजों की समाधि स्थल पर गये और काफी देर तक घर नहीं लौटे,इस पर परिजन जब इनकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वहां दोनों को खून से लथपथ पाया।

मामले की सूचना मिलने पर गंगोह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद दोनों को गोली मारी गई है। एक के सीने में गोली लगी है जबकि दूसरे को कमर में गोली लगी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम