लाइव न्यूज़ :

नगर निकाय चुनाव 2025ः महाराष्ट्र में 58 संगठनात्मक जिला प्रमुखों और मुंबई के लिए 108 मंडल प्रमुखों की नियुक्ति, भाजपा में बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2025 15:07 IST

Municipal elections 2025: मंडलों के आकार में बदलाव किया गया है और मंडल अध्यक्षों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है ताकि युवा मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देनगर निगम, परिषद और जिला परिषद शामिल हैं। नए पदों के सृजन से पार्टी को दीर्घकाल में लाभ होगा।मुंबई में कुल 108 मंडल प्रमुखों में से एक तिहाई महिलाएं हैं।

Municipal elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंबई नगर निकाय सहित आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र में 58 संगठनात्मक जिला प्रमुखों और मुंबई के लिए 100 से अधिक मंडल प्रमुखों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, खासकर मुंबई में संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन करना है। इसके तहत मंडलों के आकार में बदलाव किया गया है और मंडल अध्यक्षों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है ताकि युवा मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि नए जिला प्रमुख आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसमें नगर निगम, परिषद और जिला परिषद शामिल हैं। मुंबई के एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘नए पदों के सृजन से पार्टी को दीर्घकाल में लाभ होगा।

क्योंकि इन लोगों के बीच से नया नेतृत्व उभरेगा।’’ बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पूर्व पार्षद और भाजपा प्रवक्ता भालचंद्र शिरसाट ने कहा कि पार्टी ने मंडल प्रमुखों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की है। मुंबई में कुल 108 मंडल प्रमुखों में से एक तिहाई महिलाएं हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?