लाइव न्यूज़ :

मुंबई यूनिवर्सिटी का गजब कारनामा, लॉ की परीक्षा में बांट दिया पिछले साल का पर्चा, पता चलते ही लिया वापस

By विनीत कुमार | Updated: October 12, 2022 12:20 IST

मुंबई यूनिवर्सिटी में लॉ के प्रथम वर्ष छात्रों को उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही इसे रोक दिया गया। दरअसल यूनिवर्सिटी ने पिछले साल के प्रश्न पत्र बांट दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई यूनिवर्सिटी के लॉ के प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी।यूनिवर्सिटी की ओर से कई कॉलेजों में पिछले साल के प्रश्न पत्र बांट दिया गए थे, परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर लिया गया वापस।कुछ देर बाद नया पेपर फिर से छात्रों को बांटा गया और फिर से परीक्षा शुरू हुई।

मुंबई: मुंबई विश्वविद्यालय का एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। यूनिवर्सिटी की ओर से मंगलवार को प्रथम वर्ष की एलएलबी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र जारी किया गया और फिर 11 बजे परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही इसे वापस ले लिया गया। दरअसल बांटा गया प्रश्न पत्र पिछले साल का था। इसका अहसास होते ही पर्चा वापस लिया जाने लगा।

कई कॉलेजों में यही प्रश्न पत्र वितरित किया गया था और फिर वापस ले लिया गया। इसके बाद छात्रों को दोपहर में परीक्षा के लिए वापस आने के लिए कहा गया। आखिरकार उन्हें एक घंटे की देरी के बाद नया प्रश्न पत्र दिया गया। 

मुंबई यूनिवर्सिटी के 2021-22 बैच के प्रथम वर्ष के कानून के छात्रों का सत्र देरी से नामांकन की वजह इस बार छह महीने लेट चल रहा है। इन छात्रों ने मंगलवार को अपने सेमेस्टर-2 की परीक्षा दी। संवैधानिक कानून का पेपर सुबह 11 बजे शुरू होना था। ई-डिलीवरी के जरिए प्रश्न पत्र कॉलेजों को भेजे जाते हैं। इसके तहत विश्वविद्यालय प्रश्न पत्र अपलोड करता है और कॉलेजों से इसे डाउनलोड करने और प्रतियां प्रिंट कर छात्रों को बांटा जाता है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एक कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया, 'छात्रों को प्रश्नपत्र वितरित किए जाने के कुछ मिनट बाद विश्वविद्यालय को पता चला कि पिछली परीक्षा का प्रश्न पत्र जारी किया गया है। उन्होंने तत्काल कॉलेजों को इस बारें बताया और कहा गया कि परीक्षा रोक दी जाए। छात्र पहले से ही पेपर करना शुरू कर चुके थे, जब हमें इसे वापस लेना पड़ा तो वे नाराज थे। पूरी तरह से अफरातफरी हो गई थी क्योंकि उकक्षाओं में 300 से अधिक छात्र बैठे हुए थे।'

मुंबई विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि 'कुछ तकनीकी कारण से पिछले साल का पेपर गलती से कॉलेजों को भेज दिया गया था।' उन्होंने आगे कहा, 'मामले की जानकारी के बाद नए संवैधानिक कानून का पेपर तुरंत कॉलेजों को भेजा गया। दोपहर करीब 12 बजे छात्रों को संशोधित पेपर दिया गया और छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया।'

टॅग्स :मुंबईexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?