लाइव न्यूज़ :

मुंबई: मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन, छात्राओं ने अपनी कविताओं, कहानियों का किया पाठ

By अनुभा जैन | Updated: September 13, 2022 17:17 IST

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी अवसर पर मुंबई के मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी तथा इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी विभाग मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय, मुंबई में मंगलवार को हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष अभिलाष अवस्थी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हिंदी दिवस पर हमारा यही संकल्प होना चाहिए कि हम अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और उसे अपने कामकाज की भाषा बनाएं।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि मीडिया में हिंदी का कार्य बहुत अधिक बढ़ गया है। हिंदी तथा भारतीय भाषाओं में काम करके हम न सिर्फ रोजगार पा सकते हैं बल्कि देश के लिए कुछ सार्थक योगदान भी कर सकते हैं। 

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजश्री त्रिवेदी ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि हिंदी हमारे देश का अभिमान है और हमें हिंदी में काम करते हुए किसी से कम महसूस नहीं होना चाहिए। हिंदी और भारतीय भाषाएं समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

हिंदी विभाग के अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के संयोजक रवींद्र कात्यायन ने कहा कि वक्त आ गया है कि भारतीय भाषाओं और हिंदी में रोजगार के नए अवसरों का लाभ जमकर उठाया जाए। नई पीढ़ी तकनीक और भाषा के सहयोग से समाज को बहुत बड़ा योगदान दे सकती है। 

हिंदी दिवस के इस अवसर पर लगभग 25 छात्राओं ने स्वरचित कविताओं तथा लघु कहानियों का पाठ किया। कार्यक्रम में डॉ कविता सोंदे, प्रीति रावल तथा 80 से अधिक छात्राएं उपस्थित थीं। बता दें कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

टॅग्स :हिन्दी दिवसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?