मुंबई: सिर्फ बारिश ही नहीं ये भी वजह हो सकती है अंधेरी के फुट ओवर ब्रिज गिरने की

By पल्लवी कुमारी | Published: July 3, 2018 09:57 AM2018-07-03T09:57:42+5:302018-07-03T09:57:42+5:30

आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस आफत की बारिश से सड़क यातायात प्रभावित है। इधर गोखले ब्रिज हादसे के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। 

Mumbai: Reason behind Andheri Gokhale Bridge collapse | मुंबई: सिर्फ बारिश ही नहीं ये भी वजह हो सकती है अंधेरी के फुट ओवर ब्रिज गिरने की

मुंबई: सिर्फ बारिश ही नहीं ये भी वजह हो सकती है अंधेरी के फुट ओवर ब्रिज गिरने की

मुंबई 3 जुलाई:  मुंबई में भारी बारिश की वजह से अंधेरी स्टेशन के करीब एक फुट ओवरब्रिज का हिस्सा गिर गया है। जिस वजह से लोकल  ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि इस हादसे में दो लोगों के जख्मी होने की खबर है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।  

अंधेरी-विरार और अंधेरी से विले पार्ले के बीच सभी लोकल रेल सेवा रोक दी गई है। खबर के मुताबिक ये हादसा सुबह साढ़े सात बजे हुई है। गोखले ब्रिज अंधेरी ईस्ट और अंधेरी वेस्ट को एक-दूसरे से जोड़ता है। अंधेरी इलाके से लोकल ट्रेनों के संचालन को बंद किया गया है। विले-पार्ले लाइन पर भी लोकल देरी से चल रही है। 


मुंबई में हर साल बारिश में कोई-न-कोई हादसा जरूर होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या गोखले ब्रिज गिरने की वजह सिर्फ बारिश ही हो सकती है या कुछ और भी। तो आइए आपको बताते हैं कि बारिश के साथ-साथ और क्या वजह हो सकती है इस ब्रिज के गिरने की।

- गोखले ब्रिज 70 से 80 साल पुराना ब्रिज था। इसकी हालत काफी समय से ठीक नहीं थी और अब हादसा हो गया।  

- दूसरी वजह BMC की लापरवाही बताई जा रही है। जब BMC को इस बात का पता था कि यह ब्रिज  70 से 80 साल पुराना है तो ऐसे में बारिश के पहले उनको इस फुट ओवर ब्रिज की मरम्मत करा लेनी चाहिए थी। 

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, रेल सेवा रोकी गई

- मुंबई में हर साल बारिश के मौसम फुट ओवर ब्रिज गिरने का मामला देखने को मिलता है लेकिन करोड़ों की फंडिंग के बाद भी  BMC ने मुंबई के इस पुराने ब्रिज को नजरअंदाज कर दिया। 

- पिछले हादसे से नहीं लिया सबक: मुंबई में सितंबर 2017 में  एलफिंस्टन स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई थ। 

- आखिर क्यों पुराने पुलों को लेकर सरकार की कोई नीति क्यों नहीं है। क्या, सरकार पुलों के गिरने का इंतजार करती रहती है। 

गौरतलब है कि आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस आफत की बारिश से सड़क यातायात प्रभावित है। इधर गोखले ब्रिज हादसे के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Mumbai: Reason behind Andheri Gokhale Bridge collapse

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे