लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Mumbai: कोरोना वायरस ने ली मुंबई पुलिस के दो ASI की जान

By सुमित राय | Updated: May 14, 2020 20:07 IST

कोरोना वायरस का कहर मुंबई पुलिस में लगातार बढ़ता जा रहा है, गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों का कोविड-19 की वजह से निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएएसआई मुरलीधर शंकर वाघमारे और पीएन भगवान पराते का निधन हो गया।वाघमारे सिवरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे, जबकि पराते शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुवार को मुंबई पुलिस के दो पुलिसकर्मियों का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया।

मुंबई पुलिस के असिस्टेंट सब-इन्स्पेक्टर (एएसआई) मुरलीधर शंकर वाघमारे और पीएन भगवान पराते का निधन हो गया। वाघमारे सिवरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे, जबकि पराते शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

मुंबई में कोरोना वायरस की चपेट में 15 हजार से ज्यादा लोग

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले मुंबई से ही आए हैं और यहां कुल मरीजों की संख्या 15,747 तक पहुंच गई है। मुंबई में अबतक 596 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं 25922 लोग

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25922 हो गई है। यहां अब तक 975 लोगों की मौत कोविड-19 संक्रमण से हुई है। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 5547 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

देशभर में 78 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 78003 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2549 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि देशभर में 26234 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं और 1 व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अब कोरोना वायरस के 49219 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील