लाइव न्यूज़ :

संजय राउत को धमकी देने वाला शख्स शराब के नशे में था, उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं: मुंबई पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2023 17:41 IST

मुंबई पुलिस ने शनिवार को कहा कि जिस व्यक्ति ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी, वह पुणे का 23 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड या किसी आपराधिक गिरोह से संबंध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत को भेजे गए संदेश में उन्हें कथित तौर पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह मार डालने की धमकी दी गई थी।मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।बाद में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने शनिवार को कहा कि जिस व्यक्ति ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी, वह पुणे का 23 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड या किसी आपराधिक गिरोह से संबंध नहीं है। बता दें कि राउत को भेजे गए संदेश में उन्हें कथित तौर पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह मार डालने की धमकी दी गई थी।

मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि संजय राउत को धमकी भरे मैसेज के मामले में पुणे में हिरासत में लिए गए आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने आगे कहा कि उसकी पहचान 23 वर्षीय राहुल तालेकर के रूप में हुई है और उसका लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने धमकी भरा संदेश इसलिए भेजा क्योंकि वह नशे की हालत में था। संदेश में राउत को 'हिंदू विरोधी' बताते हुए लिखा गया था, "दिल्ली में मिल तू, एके-47 से उड़ा दूंगा। मूसेवाला टाइप। लॉरेंस की ओर से संदेश है, सोच कि सलमान और तू फिक्स। तैयार रहना।"

टॅग्स :संजय राउतमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर