मुंबई पुलिस का नया Tweet 'घर से निकलते ही', यूर्जस ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 16, 2018 06:29 PM2018-05-16T18:29:02+5:302018-05-16T18:47:12+5:30

मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट अपने मजेदार अंदाज में किए जाने वाले ट्वीट्स के लिए लोगों के बीच खासा काफी फेमस हैं।

mumbai police posts viral meme with an important message | मुंबई पुलिस का नया Tweet 'घर से निकलते ही', यूर्जस ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

मुंबई पुलिस का नया Tweet 'घर से निकलते ही', यूर्जस ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

मुंबई 16 मई: मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट अपने मजेदार अंदाज में किए जाने वाले ट्वीट्स के लिए लोगों के बीच खासा काफी फेमस हैं। मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैफिक सेफ्टी, साइबर स्टॉकिंग, एंटी ड्रग्स कैंपेन के बारे में मजेदार अंदाज में ट्वीट किए जाते हैं। ऐसे में एक बार से मुंबई पुलिस का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

एक फिल्म के गानों को मुंबई पुलिस ने अपना हैशटैग बनाया है। ट्विटर पर मुंबई पुलिस का 'घर से निकलते ही' नाम से हैशटैग काफी वायरल हो रहा है। वहीं, इसको लेकर यूजर्स ने भी फनी कमेंट किए हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस अपने इस ट्वीट के जरिए ये बताया है कि घर से निकलने के बाद आखिर होता क्या है। उन्होंने पहले और बाद की तस्वीर दिखाई है।


 इसमें बताया गया है कि लोग घर से निकलते ही दूसरा रूप धर लेते हैं। उनके इस ट्वीट को अभी तक करीब 6,500 रीट्वीट मिल चुके हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनकी इस मुहिम को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। यूजर्स अलग अलग तरीकों से अपनी प्रतिक्रिया इस पर दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि मुंबई पुलिस का ट्विटर हैंडल कौन संभाल रहा है. लेकिन, उसे स्टैंडिंग ओवेशन मिलना चाहिए।






एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुंबई पुलिस को अंडरएस्टीमेट नहीं करना चाहिए. वो बेस्ट है।

Web Title: mumbai police posts viral meme with an important message

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे