लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने हनुमान चालीसा विवाद में सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ दायर की चार्जशीट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 8, 2022 18:26 IST

मुंबई पुलिस ने हनुमान चालीसा विवाद में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ धारा 353 के तहत सरकारी अधिकारी के ड्यूटी में बाधा डालने और सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप में चार्जशीट दायर की है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ दायर की चार्जशीट रवि राणा और नवनीत राणा ने धारा 353 के तरह सरकारी व्यवस्था को क्षति पहुंचाई मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के समय राणा दंपति पर धारा 124-ए के तहत राजद्रोह का आरोप लगाया था

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बारे में दर्ज मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी।

पुलिस ने कोर्ट में जो चार्जशीट फाइल की है, उसके मुताबिक रवि राणा और नवनीत राणा ने धारा 353 के तहत सरकारी अधिकारी के ड्यूटी में बाधा डालने और सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया है।

अब कोर्ट में पुलिस द्वारा दर्ज हुए चार्जशीट के आधार पर केस चलेगा और अब राणा दंपति को यह साबित करतना होगा कि उन्होंने कानून तोड़ने और सरकारी अधिकारी की ड्यूटी को बाधित करने का काम नहीं किया था।

जबकि इससे पहले मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के समय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पर  124-ए के तहत देशद्रोहका भी केस दर्ज किया था, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था और दोनों को बीते 4 मई को जमानत दे दी थी। जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी जमानत पर बाहर हैं।

इस मामले की जांच कर रही खार पुलिस ने बोरीवली की मजिस्ट्रेट कोर्ट में राणा दंपति के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत दूसरी दर्ज की गई एफआईआर के संबंध में यह चार्जशीट दायर की है।

मुंबई पुलिस ने बीते 23 अप्रैल को नवनीत राणा और रवि राणा को उस समय गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वो वे बांद्रा स्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

जिस मामले में राणा दंपति के खिलाफ ठाकरे की पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ता काफी उग्र थे। जिसके कारण केवल बांद्रा ही नहीं बल्कि पूरे मुंबई में तनाव उत्पन्न हो गया था।

लेकिन राणा दंपति ने विवाद को बढ़ता हुआ देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का हवाला देते हुए हनुमान चालीसा के पाठ का विचार त्याग दिया। प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को मुंबई दौरा करने वाले थे।

इसके बाद भी मुंबई पुलिस ने राणा दंपति पर अराजकता फैलाने और विभिन्न समुदायों के बीच धार्मिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए आईपीसी की धारा 353,  धारा 153 (ए)  और धारा 135 के अलावा राजद्रोह की धारा 124-ए के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था और करीब 12 दिनों के बाद कोर्ट में जमानत मिलने के बाद राणा दंपति जेल से बाहर आ पाये थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :नवनीत राणामुंबई पुलिसउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव