लाइव न्यूज़ :

मुंबई के मानखुर्द इलाके में कबाड़खाने में लगी भीषण आग, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 17, 2021 08:46 IST

मुंबई के मानखुर्द इलाके में तड़के एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई । हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है । मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के मानखुर्द इलाके में कबाड़खाने में लगी आगमौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियां फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

मुंबई :  मुंबई के मानखुर्द इलाके में शुक्रवार तड़के एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई । हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है । मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मानखुर्द स्थित स्क्रैपयार्ड में आज तड़के सुबह आग लग गई । घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजीं । फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । इस बीच, अधिकारी आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है ।

इससे पहले 11 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी । इस महीने एक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, महाराष्ट्र के बोइसर में जखरिया फैब्रिक लिमिटेड में एक विस्फोट के बाद आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार कर्मचारी घायल हो गए ।

शहर में एक और भीषण घटना में आज तड़के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया । हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए । 

मुंबई पुलिस के जवान मौके पर स्थिति की जांच कर रहे हैं जबकि दमकल कर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं । दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया ।वे यह देखने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं कि कहीं लोग मलबे में तो नहीं फंसे हैं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप