लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बस कुछ ही देर में सीएम देवेंद्र फड़नवीस करेंगे मीडिया को संबोधित, पढ़ें राज्य की ताजा सियासी हलचल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 26, 2019 14:39 IST

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि एनडीए के पास अभी बहुमत नहीं है, उम्मीद है कि कल तक हमारे पास बहुमत होगा क्योंकि हमें अजित पवार पर भरोसा है और वह अपने विधायकों को लाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआज (26 नवंबर) को दिन के साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मीडिया को संबोधित करेंगे।शाम पांच बजे शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी का महाविकास अघाडी गठबंधन विधायकों की साझा बैठक के बाद अपने नेता के नाम का ऐलान करेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा में कल (27 नवंबर) को बहुमत परीक्षण के लिए आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सूबे की सियासत में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ शाम पांच बजे शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी का महाविकास अघाडी गठबंधन विधायकों की साझा बैठक के बाद अपने नेता के नाम का ऐलान करेगा तो उससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मीडिया को संबोधित करेंगे।

आज (26 नवंबर) को दिन के साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मीडिया को संबोधित करेंगे।

बता दें कि पिछले 23 सितंबर को देवेंद्र फड़नवीस ने तड़के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने एनसीपी नेता अजित पवार के समर्थन से सरकार बनाई थी। सरकार गठन के कुछ देर बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर साफ कर दिया था कि अजित पवार ने व्यक्तिगत रूप से बीजेपी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा था कि एनसीपी बीजेपी के खिलाफ है। इस पूरे घटनाक्रम में शरद पवार को विपक्ष का चाणक्य माना जा रहा है। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रामदास अठावले ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल बहुमत परीक्षण कराए जाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। एनडीए के पास अभी बहुमत नहीं है, मुझे उम्मीद है कि कल तक हमारे पास बहुमत होगा क्योंकि हमें अजित पवार पर भरोसा है और वह अपने विधायकों को लाएंगे।''

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए