लाइव न्यूज़ :

Mumbai-Howrah Train Accident live: 13 दिन और 7 रेल दुर्घटना!, रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बने, राजद प्रमुख लालू यादव और बेटी रोहिणी आचार्या ने हमला बोला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2024 15:40 IST

Mumbai-Howrah Train Accident live: भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो।

Open in App
ठळक मुद्देरेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं। दस सालों से देश की बागडोर जिन लोगों के हाथों में है।भावपूर्ण श्रद्धांजलि व् पीड़ित परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।

Mumbai-Howrah Train Accident live: झारखंड के चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए मुंबई मेल ट्रेन हादसे को लेकर पूर्व रेल मंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ने सोशल मीडिया साइट एक पर लिखा है कि 13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है। भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो।

रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं। वहीं, उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है कि “न तो पुल-पुलिया-सड़कों के धंसने-टूटने व दरकने का सिलसिला थम रहा है और ना ही दुःखद रेल-दुर्घटनाओं का, जान-माल की क्षति निरंतर जारी है, पिछले दस सालों से देश की बागडोर जिन लोगों के हाथों में है।

उन लोगों को इन सब की तनिक भी परवाह नहीं है, कोरी बयानबाजी की आड़ में भ्रष्टाचार ही इनके शासन का सार है”। उन्होंने आगे लिखा है कि “रेलवे-सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें तो खूब की सरकार में शामिल लोगों ने, मगर दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कोई गंभीर व सार्थक प्रयास कभी नहीं किया, हरेक दुर्घटना के पश्चात् निचले और मध्य स्तर के कर्मचारियों व् अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय कर निलंबन की कार्रवाई, समीक्षा व जांच का कोरम पूरा दिया जाता है और तमाम लापरवाहियां-कोताहियां यथावत जारी रहती हैं”।

उन्होंने लिखा है कि “बयानवीरों की सरकार के लिए दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाली आम जनता की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है.. हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटना में जान गंवाने वालों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व् पीड़ित परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं”।

टॅग्स :भारतीय रेललालू प्रसाद यादवबिहारनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?