लाइव न्यूज़ :

Mumbai Hoarding Collapse Case: घाटकोपर हादसे में पुलिस का एक्शन, होर्डिंग लगवाने वाले कंपनी के मालिक पर FIR दर्ज; सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

By अंजली चौहान | Updated: May 14, 2024 09:14 IST

Mumbai Hoarding Collapse Case: घाटकोपर होर्डिंग ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

Open in App

Mumbai Hoarding Collapse Case: महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। इतने बड़े हादसे के सामने आने के बाद प्रशासन महकमें में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। हादसे का संज्ञान लेते हुए घाटकोपर पुलिस ने होर्डिंग लगवाने वाली कंपनी के मालिक के खिलाफ प्राथामिकी दर्ज कर ली है। संगीन धाराओं में पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कंपनी के मालिक जिसकी पहचान भावेश भिंडे के रूप में हुई है, के खिलाफ धारा 304 (भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के बीच गैर इरादतन हत्या) धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना), 337 (किसी भी व्यक्ति को इतनी जल्दबाजी या लापरवाही से चोट पहुंचाना जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ जाए) के तहत पंत नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। मुंबई पुलिस ने भावेश भिंडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 34 (सामान्य इरादा) दर्ज किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि यह होर्डिंग अवैध रूप में लगाया गया था। पंत नगर पुलिस, जो राजकीय रेलवे पुलिस के स्वामित्व वाली भूमि पर पेड़ों को जहर देने वाले की जांच कर रही थी, ने कहा कि उन्हें उस कंपनी के नाम से शिकायत मिली है जिसके पास होर्डिंग है और अब जांच आगे बढ़ेगी।

मामले से परिचित एक अधिकारी ने कहा, "अब तक (सोमवार शाम) हम गिरे हुए होर्डिंग के नीचे फंसे लगभग 100 से अधिक लोगों को बचाने के अभियान में लगे हुए हैं। इसके तुरंत बाद, बीएमसी के साथ, मामले में एक नई प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि घायलों के इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी।

दूसरी ओर, भीषण हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिरने से लोगों की मौत के बारे में जानकर उन्हें बेहद दुख हुआ और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, "मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिरने से कई लोगों के हताहत होने की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की कामना करती हूं।"

बता दें कि सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिरने से कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए।

टॅग्स :मुंबईएकनाथ शिंदेबृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रमुंबई बारिश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी