लाइव न्यूज़ :

मुंबई: हाउसिंग सोसाइटी में फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने के मामले में चार व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 18 जून मुंबई के कांदिवली में एक निजी अस्पताल के नाम पर कोविड-19 टीकाकरण शिविर लगाकर एक हाउसिंग सोसाइटी के लोगों से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में हीरानंदानी हेरिटेज रेजीडेंट्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन (एचआरडब्ल्यूए) ने कहा कि 30 मई को आवासीय परिसर में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन बाद में कोविन पोर्टल पर इस अभियान में शामिल किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं दिखा। शिकायत में कहा गया है कि टीकाकरण में शामिल लोगों को विभिन्न अस्पतालों के नाम पर सर्टिफिकेट भी मिले थे। सदस्यों ने इस बात का डर भी जाहिर किया है कि टीके की जो खुराक उन्हें दी गई वह जहरीली हो सकती है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी) दिलीप सावंत ने बताया कि उन्होंने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये हाउसिंग सोसाइटी में शिविर लगाने में शामिल थे। इनके अलावा इस शिविर के लिए टीके की ख़रीद करने वाले एक व्यक्ति को मध्य प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया है और मुंबई पुलिस की एक टीम उसे वहां से लेकर आ रही है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने नौ अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण शिविर लगाए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एस वी रोड पर स्थित इस सोसाइटी के क़रीब 390 लोगों को टीके की खुराक दी गई और उन्हें तीन संगठनों से टीका लगवाने संबंधी सर्टिफिकेट मिले जिसमें कोविन ऐप का भी ज़िक्र था। यह टीकाकरण शिविर 30 मई को सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित किया गया था और प्रत्येक व्यक्ति ने टीके के लिए 1,260 का शुल्क चुकाया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ने संयुक्त तौर पर आयोजक को 4.56 लाख रुपये की राशि दी थी।

इसके बाद टीका लेनेवाले लोगों ने जब टीकाकरण सर्टिफिकेट की मांग की तो आयोजकों ने उनसे जानकारियां मांगी। हालांकि तीन अलग संगठनों से सर्टिफिकेट मिलने के बाद सोसाइटी में रहनेवाले और इस अभियान का हिस्सा रहे एक व्यक्ति ने कांदिवली पुलिस थाने में आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया, ‘‘शिकायत में कहा गया है कि आयोजकों ने उन शीशियों से टीके दिए, जिन्हें पहले ही खोला जा चुका था।’’

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका ने आयोजक को शिविर लगाने की अनुमति नहीं दी थी और अभियान के दौरान कोई चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं था। वहीं ऐसा भी प्रतीत हुआ है कि शिविर में इस्तेमाल किए गए टीके अधिकृत व्यक्ति से हासिल नहीं किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू