लाइव न्यूज़ :

कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर किया था मजाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 10:37 IST

Kunal Kamra:इसके बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने खार पुलिस स्टेशन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कामरा पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया

Open in App

Kunal Kamra: मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार इलाके के उस ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में तोड़फोड़ की, जहां कामरा के कार्यक्रम की शूटिंग की गई थी। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर ‘‘गद्दार’’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था।

‘हैबिटैट क्लब’ वही स्थान है जहां विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को शूट किया गया था। शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाला कामरा का वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोमवार तड़के कामरा के खिलाफ 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा कि करीब दो मिनट के वीडियो में कामरा ने सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। इससे पहले, रविवार रात बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए, जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की।

इस वीडियो को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘कुणाल का कमाल।’’ कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया था।

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’’ 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेकुणाल कामराFIRमुंबई पुलिसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?