लाइव न्यूज़ :

Mumbai Dahi Handi festival: 10051 ई-चालान काटे और 11357250 रुपये जुर्माने वसूले, बिना हेलमेट यात्रा, गलत लेन में वाहन चलाना और दोपहिया वाहन पर 3 बैठे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 16:07 IST

Mumbai Dahi Handi festival: युवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर रस्सियों से हवा में लटकी दही हांडी तोड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहार के दौरान कई लोग समूह बनाकर दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचे।कुल 1,13,57,250 रुपये जुर्माने के 10,051 ई-चालान काटे गए।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और भी ई-चालान जारी किए जाएंगे।

Mumbai: मुंबई पुलिस ने दही हांडी उत्सव के दौरान महानगर में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 10,000 से अधिक वाहनों पर एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह उत्सव शनिवार को मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर रस्सियों से हवा में लटकी दही हांडी तोड़ी। त्योहार के दौरान कई लोग समूह बनाकर दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचे।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर तैनात रही मुंबई यातायात पुलिस ने उत्सव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और जुर्माना लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 1,13,57,250 रुपये जुर्माने के 10,051 ई-चालान काटे गए।

यह चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, गलत लेन में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और तेज गति से वाहन चलाने के लिए काटे गए। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और भी ई-चालान जारी किए जाएंगे।

टॅग्स :मुंबई पुलिसDahi Handiमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?