लाइव न्यूज़ :

कोविड से लड़ने के लिए मिलेंगे और 5200 डॉक्टर, 15000 नर्स अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 21:55 IST

चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने बताया कि राज्य में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की परीक्षा आगामी 20 अप्रैल को समाप्त हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देएमबीबीएस उत्तीर्ण करनेवाले छात्रों की सेवा इंटर्नशिप के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी.नर्सों की सेवा को जिलावार कांट्रेक्ट के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी. कोविड संक्रमण से निपटने के लिए चिकित्सा क्षेत्र को मानव संसाधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

 मुंबईः कोविड महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के भारी उभार से जूझ रहे राज्य को जल्द ही 5,200 चिकित्सा अधिकारी और 15,000 नर्स उपलब्ध हो जाएंगी.

राज्य सरकार के इस फैसले की वजह से कोविड मरीजों को संभालने में काफी मदद होगी. चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने बताया कि राज्य में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की परीक्षा आगामी 20 अप्रैल को समाप्त हो रही है. इस परीक्षा का नतीजा जल्द से जल्द घोषित करके एमबीबीएस उत्तीर्ण करनेवाले छात्रों की सेवा इंटर्नशिप के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी.

इसी तरह राज्य के विभिन्न नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम और एएनएम पाठ्यक्रम और इंटर्नशिप पूरा करने वाली 15 हजार नर्सों का रजिस्ट्रेशन का काम तत्काल पूरा करके उनकी सेवा उपलब्ध करवा दी जाएगी. इन नर्सों की सेवा को जिलावार कांट्रेक्ट के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी. राज्य के विभिन्न जिलों के शहरी भागों में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए चिकित्सा क्षेत्र को मानव संसाधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

लोग सुनिश्चित करें कि  कोविड की तीसरी लहर न आए

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुंसधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक डॉ. शेखर मांडे ने कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता और यह लोगों को सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा नहीं हो. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान के प्रमुख ने कल रात को संवाददाताओं से ऑनलाइन बात करते हुए कहा कि लोगों को स्व अनुशासन और स्व नियंत्रण का पालन करना होगा और बीमारी को हराने का रास्ता दिखाना होगा.

मांडे ने कहा, ''दुनिया की सभी महामारी लहरों के रूप में आई है. इस समय हम कुछ यूरोपीय देशों में महामारी की तीसरी लहर देख रहे हैं, इसलिए तीसरी लहर (भारत में) की आशंका को खारिज नहीं कर सकते हैं.'' एक सवाल के जवाब में सीएसआईआर के महानिदेशक ने कहा कि महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए हैं, लेकिन उनकी संख्या कम है और इसलिए इस मामले पर सामान्य बयान देना संभव नहीं है.

उन्होंने कहा, ''लाखों संक्रमितों में दोबारा संक्रमण के मामलों की संख्या 100 या 1000 है, इसलिए इस स्तर पर दोबारा संक्रमण होने के मामले पर सामान्यीकरण वाला बयान देना मुश्किल होगा.'' मांडे ने कहा, ''एक समाज के रूप में है, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अनुशासित और व्यवस्थित रहेंगे.''

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल