लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के साथ गठबंधन के कारण 25 साल बर्बाद हुए, सीएम ठाकरे बोले-मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं होने देंगे, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2022 21:33 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या यह वही पार्टी है जिसे शिवसेना 25 साल तक मित्र मानती रही।

Open in App
ठळक मुद्देमुखपत्र 'सामना' ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया।राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया है। महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा है।

मुंबईः शिवसेना की रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला किया। सीएम ठाकरे ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया।

हालांकि, राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारा 'हिन्दुत्व' 'गदाधारी' है। जम्मू-कश्मीर में तहसील कार्यालय में आतंकियों ने राहुल भट को मार गिराया, अब आप (भाजपा) क्या करेंगे? क्या आप वहां पढ़ेंगे हनुमान चालीसा?

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा है। हमने बीजेपी के साथ गठबंधन के कारण अपने 25 साल बर्बाद किए, वे सबसे खराब हैं। फर्जी 'हिंदुत्व' पार्टी जो पहले हमारे साथ थी, देश को नरक में ले गई है।

आदित्य ठाकरे अब 10 जून के बजाय 15 जून को अयोध्या जाएंगे

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री और शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे अब 10 जून के बजाय 15 जून को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने यह फैसला आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर किया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम को पुनर्निधारित किया गया है क्योंकि महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। आदित्य ठाकरे ने कहा था कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने और महाराष्ट्र में ‘राम राज्य’ लाने के लिए अयोध्या जाएंगे।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाBJPमहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो