लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनाव में 'उद्धव सेना' के लिए प्रचार कर सकते हैं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2022 14:58 IST

उत्तर प्रदेश और बिहार से मुंबई में रहने वाले प्रवासी लोगों का वोट बैंक लगभग 50 लाख के करीब है। जो एक बड़ी आबादी है और बीएमसी चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने राजद नेता को पार्टी के प्रचार के लिए आमंत्रित किया: सूत्रबुधवार को पटना में शिवसेना नेता और तेजस्वी यादव के बीच हुई मुलाकातयूपी-बिहार से मुंबई में रहने वाले प्रवासी लोगों का वोट बैंक लगभग 50 लाख के करीब है।

पटना: आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के लिए प्रचार कर सकते हैं। बुधवार को पटना में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि शिवसेना ने कहा कि ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। जबकि सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे की तेजस्वी यादव से मुलाकात के पीछे प्राथमिक कारण बीएमसी चुनाव थे और ठाकरे ने राजद नेता को पार्टी के प्रचार के लिए आमंत्रित किया था।

शिवसेना के हालिया विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति के बाद उद्धव सेना गुट को बीएमसी में सत्ता बनाए रखने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की चुनौतियों के सामने, उत्तर प्रदेश और बिहार से मुंबई में रहने वाले प्रवासी लोगों का वोट बैंक लगभग 50 लाख के करीब है। जो एक बड़ी आबादी है और बीएमसी चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए आदित्य ने कहा, 'हम एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन कोविड के कारण मिल नहीं पाए। हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की लेकिन राजनीति पर चर्चा नहीं की। निश्चित रूप से यह दोस्ती जारी रहेगी।” हालांकि इस दौरान आदित्य ने खुद को उस कठोर "प्रवासी विरोधी" रुख से दूर करने की कोशिश की, जिस पर उनके दिवंगत दादा बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना पर अक्सर आरोप लगाया जाता रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबृहन्मुंबई महानगरपालिकाशिव सेनाआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?