लाइव न्यूज़ :

मुंबई में लगातार बढ़ते कोरोना केस के बीच हटाए गए BMC चीफ, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 19:16 IST

मुंबई में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के बीच नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रमुख प्रवीण परदेशी को हटा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रमुख प्रवीण परदेशी को हटा दिया गया है।प्रवीण परदेशी की जगह इकबाल चहल को नया बीएमसी चीफ बनाया गया है।

मुंबई में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और इस बीच शहर के नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रमुख प्रवीण परदेशी को हटा दिया गया है, जो शहर की कोविड-19 के मामलों के प्रभारी थे। उन्हें शहरी विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। प्रवीण परदेशी की जगह इकबाल चहल को नया बीएमसी चीफ बनाया गया है, जो फिलहाल शहरी विकास विभाग के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा ठाणे के पूर्व नगर निगम कमिश्नर संजीव जयसवाल को बीएमसी का नया एडिशनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जो आबासाहेब जराड़ की जगह लेंगे। जराड़ को अब राहत एवं बचाव सचिव बनाया गया है। वहीं राहत एवं बचाव सचिव किशोरराजे निंबलकर को पीडब्ल्यूडी में ट्रांसफर कर दिया गया है।

पूर्व मुंबई मेट्रो रेल कॉर्प के एमडी अश्विनी भिड़े को जयश्री बोस की जगह पर बीएमसी का अतिरिक्त नगर आयुक्त बनाया गया है, वहीं जयश्री बोस को एमडी महाराष्ट्र स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राहत और पुनर्वास सचिव किशोरराज निंबालकर को मनोज सौनिक की जगह लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है, वहीं मनोज सौनिक को वित्त विभाग अतिरिक्त सीएस नियुक्त किया गया है, जो अब तक लोक निर्माण और वित्त विभागों की देखभाल कर रहे थे।

मुंबई में आ चुके हैं 11 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले

बता दें कि कोरोना वायरस से देशभर में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित और राज्य में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से ही सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के अब तक 11394 केस आ चुके हैं और 437 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 18 हजार लोग

महाराष्ट्र में अब तक 17974 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 694 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक 3301 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस