लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध के शटर को और उठाया गया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:55 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), 30 अक्टूबर केरल में तमिलनाडु द्वारा संचालित मुल्लापेरियार बांध के ‘शटर’ (द्वार) शनिवार सुबह और उठा दिए गए क्योंकि जलाशय का जलस्तर बढ़कर 138.90 फुट हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीन ‘स्पिलवे शटर’ 70 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक उठाए गए और 1,675 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है।

इससे पहले दिन में, केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टाइन ने तमिलनाडु के अधिकारियों से बांध से अधिक मात्रा में पानी निकालने का आग्रह किया क्योंकि उसेके प्रवाह में कोई गिरावट नहीं आई है।

वह यह भी चाहते हैं कि पड़ोसी राज्य केंद्रीय जल आयोग द्वारा अनुमोदित नियम वक्र के अनुसार जल स्तर बनाए रखे।

शटर उठाने के बाद मंत्री ने मीडिया से कहा कि पेरियार नदी के जलग्रहण क्षेत्र में रहने वालों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ऑगस्टाइन ने कहा कि अगर वे (तमिलनाडु) वर्तमान राशि से चार गुना अधिक पानी छोड़ते हैं, तो यह केरल के लिए कोई समस्या नहीं होगी।

मुल्लापेरियार बांध के शटर शुक्रवार को उठा दिये गए थे क्योंकि जलाशय में जल स्तर 138 फीट को पार कर गया था।

तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों ने 126 साल पुराने बांध के स्पिलवे शटर 3 और 4 को सुबह 7.30 बजे के आसपास 0.3 मीटर उठा दिया।

बाद में रात 9 बजे, बांध का एक और शटर उठाया गया क्योंकि 126 साल पुराने बांध में जल स्तर लगातार बढ़ रहा था।

केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर 1895 में बनाया गया मुल्लापेरियार बांध, तमिलनाडु सरकार द्वारा सिंचाई और बिजली उत्पादन की जरूरतों के लिए संचालित किया जाता है।

केरल सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए एक नया बांध बनाने पर जोर दे रहा है, लेकिन तमिलनाडु इसके खिलाफ है और कह रहा है कि मौजूदा ढांचा मजबूत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी