मुलायम सिंह यादव की तबीयत में हो रहा है सुधार, अस्पताल से छुट्टी मिलने में लग सकते हैं दो-तीन दिन

By सुमित राय | Published: August 10, 2020 05:14 AM2020-08-10T05:14:13+5:302020-08-10T05:14:13+5:30

मुलायम सिंह यादव को करीब एक माह पहले आंत में दिक्कत के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया था, अब उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत है।

Mulayam Singh Yadav's health condition improving, says doctor | मुलायम सिंह यादव की तबीयत में हो रहा है सुधार, अस्पताल से छुट्टी मिलने में लग सकते हैं दो-तीन दिन

मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। (फाइल फोटो)

Highlightsसमाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है।मुलायम सिंह मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

लखनऊ। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मुलायम सिंह यादव का कोरोना वायरस का टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी मिलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। उन्हें गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री के कुछ टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आने तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा। कपूर ने बताया कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को मुलायम सिंह को देखने उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे। इसके अलावा उनके भाई और वरिष्ठ नेता भाई शिवपाल यादव समेत परिवार के सदस्य पहुंचे थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव करीब एक माह पहले आंत में दिक्कत के चलते मेदांता अस्पताल भर्ती हुए थे।
(भाषा से इनपुट)

Web Title: Mulayam Singh Yadav's health condition improving, says doctor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे