लाइव न्यूज़ :

किसने क्या कहा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 10, 2022 18:44 IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। उनके निधन पर देश के सभी प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा- 'नेताजी' आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के एक प्रमुख सैनिक थेराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। सोनिया गांधी ने कहा- मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी विचारों की आवाज खामोश हो गई

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विभिन्न शीर्ष नेताओं ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: वरिष्ठ समाजवादी नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ सांसद मुलायम सिंह यादव जी के निधन से देश के राजनीतिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अवसान हो गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मुलायम सिंह यादव जी ने समर्पण के साथ लोगों की सेवा की और जयप्रकाश नारायण तथा राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के एक प्रमुख सैनिक थे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की बहाली के लिए आवाज उठाई थी। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया। पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह: वह एक महान सांसद और एक प्रतिष्ठित प्रशासक थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और अन्य पिछड़ा वर्ग के समुदायों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा: वह धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राजनीतिक परंपराओं के लिए प्रतिबद्ध थे। भाजपा नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी: मुलायम सिंह जी के निधन से राजनीतिक क्षेत्र में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है। उनका गतिशील व्यक्तित्व भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी विचारों की आवाज खामोश हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी: वह जमीनी स्तर की राजनीति के सच्चे योद्धा थे। 

बसपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती: सपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर दुखद है। मैं उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। 

बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार: वह एक बड़े समाजवादी नेता थे, जिन्होंने कभी भी गरीबों और किसानों के हितों से समझौता नहीं किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन: वह हमेशा धर्मनिरपेक्ष आदर्शों के साथ खड़े रहे और सामाजिक न्याय के लिए लड़े। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव: मुलायम सिंह यादव ने जीवनभर गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन: वह भारतीय राजनीति में सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक थे, जो ओबीसी के आरक्षण के लिए खड़े थे, मुलायम सिंह धर्मनिरपेक्ष आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध थे। 

पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती: वह हमेशा अल्पसंख्यकों और वंचित समुदायों के साथ खड़े रहे। हमें उनके जीवन से सबक सीखना चाहिए.... उन्होंने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए काम किया और देश में शक्तिशाली हुईं सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़े हुए। 

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी: हाशिए पर और पिछड़े लोगों के हितों के चैंपियन, श्री मुलायम सिंह यादव जी ने भारत की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए भारत के लिए एक महत्वपूर्ण समय में धार्मिक कट्टरता के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ी। भाकपा महासचिव डी राजा: वह सामाजिक न्याय के एक सक्षम प्रवर्तक और अल्पसंख्यक अधिकारों के रक्षक थे। देश ने एक महत्वपूर्ण समय में हाशिए के एक बड़े नेता को खो दिया। 

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला: सपा नेता मुलायम सिंह यादव एक महान नेता थे और उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है। 

ओडिशा के राज्यपालगणेशीलाल: मुलायम सिंह यादव जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके शोकसंतप्त परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक: दलितों के उत्थान में योगदान के लिए समाजवादी नेता को हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकसंतप्त परिवार और समर्थकों के साथ हैं। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी