लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव ने 81 किलो का लड्डू काटकर मनाया अपना ब्रथडे, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 22, 2019 13:54 IST

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। वह इस समय यूपी के मैनपुरी से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी (एसपी) के संस्थापक मुलायम सिंह का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनका जन्मदिन मनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया।

समाजवादी पार्टी (एसपी) के संस्थापक मुलायम सिंह का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनका जन्मदिन मनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया, जहां 81 किलो का लड्डू काटा गया। इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे व एसपी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुलायम सिंह यादव ने अपना जन्मदिन 81 किलो वजन के लड्डू को काटकर मनाया। मुलायम का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। वह इस समय यूपी के मैनपुरी से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार भारत के रक्षा मंत्री भी बने थे। 

मुलायम सिंह यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्ध एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूँ।' इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय  मुलायम सिंह जी यादव को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं...परम कृपालु परमात्मा से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा समृद्धि प्रदान करें ऐसी मंगलमय कामना करती हूँ।'

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथआनंदीबेन पटेलअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए