लाइव न्यूज़ :

Social Distancing: पेड़ पर बना लिया आशियाना, बेवजह घरों से बाहर निकल रहे लोगों को हापुड़ के मुकुल ने दिया अनोखा संदेश

By गुणातीत ओझा | Updated: April 10, 2020 13:33 IST

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए घर के पास बने पेड़ पर ही अपना ठिकाना बना लिया है। हापुड़ जिले के असौड़ा गांव के रहने वाले मुकुल त्यागी का कहना है कि यहां पर रहकर वह न केवल सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं, बल्कि उन्हें यहां पर बहुत अच्छा भी लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हापुड़ में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक व्यक्ति ने अपनाया नायाब तरीका, पेड़ पर घर बनाकर खुद लोगों से किया अलगइन दिनों पेड़ पर रह रहे मुकुल त्यागी ने बताया कि वे अपना ज्यादातर वक्त पेड़ पर ही बिताते हैं, बहुत जरूरी होने पर ही पेड़ से नीचे उतरते हैं

हापुड़।कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अभी तक एक मात्र रास्ता सोशल डिस्टेंसिंग ही कारगर साबित हुआ है। कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग को अपना रहे हैं और कुछ लोग इसे बातों-बातों में टाल दे रहे हैं। जो लोग कोरोना वायरस से जंग में सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व नहीं समझ रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए हापुड़ के मुकुल त्यागी ने नजीर पेश की है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाले मुकुल त्यागी को भली-भांति पता है कि इस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकता है। इसके लिए उन्होंने खुद को सबसे अलग करते हुए पेड़ पर घर बना लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुकुल त्यागी ने बताया कि हाल के समय में सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने सूखे पेड़ की लकड़ियों के माध्यम से एक हरे पेड़ पर रहने की व्यवस्था कर ली है। पेड़ पर बने इस अस्थायी घर को बनाने में मुकुल की मदद उनके बेटे ने की। मुकुल ने बेटे ने बताया कि पेड़ पर घर बनाने का प्लान उनके पिता को सूझा, इस अस्थायी घर को तैयार करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।

मुकुल ने बताया कि पेड़ पर रहकर उन्हें प्रकृति के सानिध्य में अगाध आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि खाना घर वाले यहीं दे देते हैं, बहुत जरूरी होता है तभी वे पेड़ से नीचे आते हैं। बताते चलें कि अभी तक उत्तर प्रदेश में 410 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं। संक्रम को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर दे रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाहापुड़कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: नशे में धुत सिपाही का बीच सड़क हंगामा, हापुड़ का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: हापुड़ में बंदरों का आतंक, स्कूटी पर जा रहे परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

ज़रा हटकेVIDEO: पत्नी को आशिक के साथ रंगरलियां मनाते देख पति के उड़े होश, पिटाई के डर से प्रेमी बिना कपड़ों के होटल से भागा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है