लाइव न्यूज़ :

जज के सामने गिड़गिड़ाया बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी, जेल में कुरकुरे, बिस्किट देने की गुहार लगाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2023 16:45 IST

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बाराबंकी अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्तार ने जज से कहा कि जेल में वह सूखी रोटी खा-खाकर थक चुका है। मुख्तार ने विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने गुहार लगाई कि कुरकुरे, बिस्किट की व्यवस्था कर दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देजेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की वर्चुअल पेशी हुई बाराबंकी अदालत में शेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव ने सुना मामलामुख्तार अंसारी ने जज से लगाई गुहार, जेल में कुरकुरे, बिस्किट की डिमांड

लखनऊ: यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के डर से कभी पूर्वांचल कांपा करता था। जेल में रहते हुए उसके एक इशारे पर अधिकारी हर सामान मुहैया कराने के लिए तैयार रहते थे। लेकिन अब उसी मुख्तार अंसारी को बिस्किट और फल के लिए जज से गुहार लगाते हुए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। 

दरअसल बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बाराबंकी अदालत में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्तार ने जज से कहा कि जेल में वह सूखी रोटी खा-खाकर थक चुका है। मुख्तार ने विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने गुहार लगाई कि जज साबह! जेल में मेरे लिये कुरकुरे-लजीज बिस्कुट के साथ ही खाने पीने का दूसरा सामान और फल की मेरे वकील नसीम हैदर के माध्यम से व्यवस्था करवा दीजिये।

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में बाहुबली मुख्तार अंसारी की एमपी-एमएलए कोर्ट में विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने वर्चुअल पेशी हुई थी। मुख्तार अंसारी की डिमांड सुनकर जज कमल कांत श्रीवास्तव अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मुख्तार ने कहा कि गैंगस्टर मामले में उसे फंसाया गया है और वह बेगुनाह है।

मुख्तार अंसारी ने सुनवाई के दौरान आगे कहा कि बांदा जेल में उसपर काफी सख्ती हो रही है। एमपी-एमएलए कोर्ट में इस केस पर सुनवाई हो रही थी कि मुख्तार पर  लगी धाराओं को हटाया जाए या नहीं। बहस के बाद जज कमलकांत ने आदेश को सुरक्षित कर लिया और 5 जून को मामले में फैसला आ सकता है।

बता दें कि जिस मुख्तार अंसारी परिवार की कभी पूर्वांचल में तूती बोलती थी वह इस समय कानून के शिकंजे में है। मुख्तार बांदा जेल में सजा काट रहा है। मुख्तार के बड़े भाई अफजाल इस इस समय गाजीपुर जेल में बंद हैं। मुख्तार का बेटा और बहू भी जेल में है। हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ से मुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो की जमानत याचिका खारिज कर दी।  मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को अपने पति से  चित्रकूट जेल में अवैध तरीके से मुलाकात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। निकहत बानो को जिले की पुलिस अधीक्षक ने रंगे हाथ पकड़ा था। निखत पर गवाहों को धमकाने, रंगदारी वसूलने की साजिश का भी आरोप है।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीबाराबंकीकोर्टउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर