लाइव न्यूज़ :

Mukesh Sahani Father Murder Live: टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं बिहार, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा-प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2024 16:47 IST

Mukesh Sahani Father Murder Live: वीआईपी पार्टी के संरक्षक एवं बड़े भाई मुकेश सहनी जी के पिता जी की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की दुःखद खबर सुन स्तब्ध एवं मर्माहत हूँ। परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की खराब कानून व्यवस्था को जिम्मेदार बता दिया है। परिजनों को दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।प्रतिदिन सैकड़ों लोग आपराधिक घटनाओं में अकाल मौत मारे जा रहे हैं।

Mukesh Sahani Father Murder Live: बिहार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्य सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है। उन्होंने सहनी के पिता की हत्या पर दुख जताते हुए इसके लिए सीधे-सीधे बिहार की खराब कानून व्यवस्था को जिम्मेदार बता दिया है। तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ नेता बता दिया है। तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि "वीआईपी पार्टी के संरक्षक एवं बड़े भाई मुकेश सहनी जी के पिता जी की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की दुःखद खबर सुन स्तब्ध एवं मर्माहत हूँ। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। प्रदेश में आतंक राज स्थापित हो चुका है। निरंतर कह रहा हूँ कि बिहार की डबल इंजन पावर्ड सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे, कैसे भी, किसी की भी हत्या कर सकते है।

एनडीए सरकार सच्चाई स्वीकारने की बजाय वही घिसा-पीटा डायलॉग दोहराती रहती है कि सुशासन का राज है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग आपराधिक घटनाओं में अकाल मौत मारे जा रहे हैं। हम तो क्राइम बुलेटिन भी जारी करते हैं, लेकिन अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था संभालेंगे तो यही हश्र होगा।"

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवविकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)मुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?