लाइव न्यूज़ :

मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 20, 2022 16:07 IST

मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस कारण अंबानी और पीरामल परिवार में जश्न का माहौल है। मुकेश की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों की बरसात हुई है।मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है

मुंबई: देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों की बरसात हुई है। जानकारी के मुताबिक मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बीते 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसमें में एक लड़का और एक लड़की है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के मां-बाप बनने से अंबानी परिवार और पीरामल परिवार में बेहद उत्साह का माहौल है।

इस संबंध में अंबानी परिवार की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बेबी बॉय कृष्णा अच्छा कर रहे हैं।"

इसे साथ ही अंबानी परिवार की ओर से यह भी कहा गया है, "हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"

रिलायंस उद्योग समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

ईशा अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से एक रही थी। जिसमें न केवल देश बल्कि विदेशों से भी कई मेहमान शामिल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड के भी तमाम हस्तियां का जमावड़ा ईशा की शादी में लगा था। ईशा, मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी है।

उन्होंने महज 23 साल की उम्र में पिता मुकेश अंबानी के साथ उनके उद्योग समूह रिलायंस में महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा को अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के बोर्ड में जगह दी थी। 

टॅग्स :ईशा अंबानीनीता अंबानीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबारTop 100 Richest Indians 2025: ये हैं भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन, आ गई रईस परिवारों की नई लिस्ट

भारतसंरक्षकों को सशक्त बनाना: वंतारा अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए कैसे काम करता

भारतPM Modi Birthday: "आज 1.45 अरब भारतीयों के लिए उत्सव का दिन", मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि