लाइव न्यूज़ :

जानिए उत्तराखण्ड का ये मंदिर क्यों है खास, रिपोर्ट में दावा- यहाँ हो सकती है मुकेश अंबानी के बेटे की शादी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 7, 2018 07:48 IST

इस मंद‍िर में एक ऐसा हवन कुंड हैं जो आज भी प्रज्‍ज्‍वल‍ित रहता है। इसमें प्रसाद के रूप में लकड़‍ियां चढ़ाई जाती है और लोग इस हवन कुंड की राख लेकर घर जाते हैं। इस हवन कुंड के बारे में मान्यता है कि इसी के चारों तरफ शिव पार्वती ने सात फेरे ल‍िए थे।

Open in App

भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता के साथ 30 जून को मुंबई में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। अब दोनों का परिवार शादी की तैयारियों मे जुटा लगा हुआ है.

अब इतने बड़े उद्योगपति के बेटे की शादी है तो किसी 5 स्टार होटल या लैविश डेस्टिनेशन वेडिंग से कम तो क्या होगी लेकिन एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी के बेटे की शादी किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि देव भूमि उत्तराखंड के एक मंदिर में हो सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मशहूर त्रियुगी नारायण मंदिर में सात फेरे ले सकते है. खबरें है  रिलायंस कंपनी के अधिकारियों की एक टीम हाल ही में मंदिर का दौरा करके गई है। तो आज हम आपको बता है देवभूमि उत्तराखंड के इस पौराणिक मंदिर की मान्यता के बारे में।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के प्रमुख स्‍थानों में एक त्रियुगी नारायण स्‍थल है। यहां पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का एक मंद‍िर है। इस मंद‍िर को ज़्यादातर लोग त्रियुगी नारायण मंद‍िर या त्रिजुगी नारायण के नाम से ही पुकारते हैं। कहा जाता है कि इसी गाँव के इस मंदिर में  भगवान श‌िव का देवी पार्वती के साथ व‌िवाह हुआ था. मंदिर में तीन युगों से ज्‍वाला जल रही है और इसी को साक्षी मानकर भगवान शंकर ने पार्वती माता  अपनी अर्धांगिनी बनाया था।

त्रियुगी नारायण मंदिर का ब्रह्मकुण्ड

त्रियुगी नारायण मंदिर के अखंड धुनी के फेरे भगवान श‍िव और माता पार्वती ने व‍िवाह के वक्‍त ल‍िए थे। इस मंदिर की मान्यता इतनी है कि जो भी जोड़ा इस मंदिर में शादी करता है उनका रिश्ता जन्मों तक जुड़ जाता है और जीवन संवर जाता है. इस मंद‌िर के परिसर  में कई ऐसी चीजें हैं ज‌‌िनके बारे में बताया जाता है क‌ि वो भगवान श‍िव और माता पार्वती के व‌िवाह के प्रतीक हैं। 

इस मंद‍िर में एक ऐसा हवन कुंड हैं जो आज भी प्रज्‍ज्‍वल‍ित रहता है। इसमें प्रसाद के रूप में लकड़‍ियां चढ़ाई जाती है और लोग इस हवन कुंड की राख लेकर घर जाते हैं। इस हवन कुंड के बारे में मान्यता है कि इसी के चारों तरफ शिव पार्वती ने सात फेरे ल‍िए थे।

मंदिर में  एक ब्रह्मकुंड है जिसका सम्बन्ध भी शिव-पार्वती के विवाह से माना जाता है। मान्यता है श‌िव पार्वती के व‌िवाह में ब्रह्मा जी पुरोह‌ित बने थे। व‌िवाह में शाम‌िल होने से  पहले ब्रह्मा जी ने इस  कुंड में स्‍नान क‌िया था  इसीलिए इसे  ब्रह्मकुंड कहते है। आज भी यहां पर आने वाले यात्री  इस ब्रह्मकुंड को पव‍ित्र मानकर इसमें स्‍नान करते हैं और ब्रह्म जी से आशीर्वाद लेते हैं। 

त्रियुगी नारायण मंदिर का विष्णु कुण्ड

त्रियुगी नारायण मंदिर में एक ऐसा स्थान भी है जिसके बारे में मान्यता है कि भगवान श‌िव और पार्वती व‌िवाह के समय उसी स्थान पर बैठे थे। 

मान्यता है कि भगवान् विष्णु ने श‌‌िव-पार्वती के व‌िवाह में माता पार्वती के भाई की भूम‌िका न‌िभाई थी. ऐसे में भगवान व‍िष्‍णु ने व‍िवाह से पहले ज‍िस कुंड में स्‍नान क‍िया था। वह कुंड आज व‍िष्णु कुंड के नाम से जाना जाता है। इसी कुंड में स्नान करके भगवान व‌िष्‍णु ने व‌िवाह संस्कार में भाग ल‌िया था।

मंदिर में एक रुद्र कुण्ड भी है व‍िवाह में शाम‍िल होने से पहले सभी देवी-देवताओं ने इस कुंड में स्नान किया था 

कथाओं के अनुसार भगवान शिव को विवाह के समय एक गाय म‌िली थी। मंदिर में एक स्तम्भ भी है, इसके अलावा मंदिर में  एक स्‍तंभ बना है। कथाओं के अनुसार भगवन शिव को विवाह के समय एक गाय म‌िली थी। उसे  इसी जगह पर बांधा गया था। 

त्रियुगी नारायण मंदिर के एक बड़ी मान्यता है कि जो भी इस मंदिर में सात फेरे लेता है या जोड़े से आकर हवन कुंड के फेरे लेता है उनका रिश्ता अटूट रहता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुकेश अंबानीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया