लाइव न्यूज़ :

"देश के गद्दारों को, गोली मारो...", दिल्ली में मुहर्रम जुलूस में हिंसा के बाद थाने के बाहर लगे नारे

By अंजली चौहान | Updated: July 31, 2023 09:29 IST

दिल्ली के नागलोई में मुहर्रम के दौरान भीड़ ने पथराव किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के नागलोई में मुहर्रम के दौरान हिंसा भीड़ ने पुलिस पर पथराव कियाहिंसा के बाद कई लोगों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के बाहर नारे लगाए

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस के दौराम हिंसा भड़क जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसा में पुलिस और भीड़ के बीच झड़प के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है।

वहीं, हिंसा के बाद अब थाने के बाहर भीड़ द्वारा 'देश के गद्दारों को गोली मारो...' के नारे लगाए गए हैं। थाने के बाहर लोगों ने दंगाइयों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हिंसा के विरोध में नारेबाजी की। 

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन लगभग आधे घंटे तक चला और इन नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

दिल्ली में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्या हुआ?

गौरतलब है कि शनिवार शाम दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा भड़ग गई। इस हिंसा में कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं। झड़पों के बाद, पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। 

पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह के अनुसार, झड़प तब शुरू हुई जब कुछ ताजिया जुलूस आयोजकों ने अपने जुलूस को पहले तय किए गए मार्ग से हटाने की कोशिश की।

डायवर्जन पर आपत्ति के बाद पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। डीसीपी सिंह ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, इस पथराव में 6 पुलिस कर्मियों समते एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। 

हिंसा को लेकर तीन मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को हिंसा भड़कने के बाद रविवार को इस मामले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और शनिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित घटनाओं के वीडियो का विश्लेषण कर रही है।

अपराधियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं, पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ सड़क पर खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बना रही है। कई बसों के शीशे तोड़े गए हैं। 

टॅग्स :मुहर्रमदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी