लाइव न्यूज़ :

मुगलसराय-इलाहाबाद की तीसरी लाइन को इस सप्ताह मिल सकती है रेल बोर्ड की मंजूरी : गोयल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 20:22 IST

संवाददाताओं से बातचीत में गोयल ने कहा , ‘‘ इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच तीसरी लाइन की योजना है। मैंने रेलवे बोर्ड से इसे इसी सप्ताह मंजूरी देने को कहा है जिससे इस पर जल्द काम शुरू किया जा सके।

Open in App

नयी दिल्ली , 18 जून (भाषा) इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच तीसरी रेल लाइन को इस सप्ताह रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल सकती है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज यह जानकारी दी। इसके लिए लंबी समय से मांग की जा रही है। गोयल ने कहा कि भारतीय रेल नेटवर्क के कई खंड ऐसे हैं जिनपर अत्यधिक बोझ है और मुगलसराय उनमें से एक है। 

यहां संवाददाताओं से बातचीत में गोयल ने कहा , ‘‘ इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच तीसरी लाइन की योजना है। मैंने रेलवे बोर्ड से इसे इसी सप्ताह मंजूरी देने को कहा है जिससे इस पर जल्द काम शुरू किया जा सके।’’ तीसरी लाइन से मुगलसराय - हावड़ा मार्ग पर भीड़भाड़ कम हो सकेगी। 

अधिकारियों ने कहा कि इलाहाबाद - मुगलसराय मार्ग पर रोजाना 250 से 350 ट्रेनें चलती हैं जिससे यह देश का सबसे व्यस्त मार्ग है। रोजाना करीब 200 यात्री रेलगाड़ियों और 200 मालगाड़ियां मुगलसराय स्टेशन से गुजरती हैं। वहां से रोजाना 13,000 से 15,000 लोग यात्रा करते हैं। 

मंत्री ने कहा कि हमने सभी जोन से कहा है कि वे बुनियादी ढांचा उन्नयन में आने वाली सभी अड़चनों को दूर करें , जिससे रेलवे बोर्ड मिशन के आधार पर काम कर सके और ऐसी सभी परियोजनाओं पर काम शुरू हो सके। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इंडियन रेलवेपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?