लाइव न्यूज़ :

मप्र : भोपाल इलाके की कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर महिलाओं ने विरोध स्वरूप किया 'कैटवॉक'

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:19 IST

Open in App

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक इलाके में कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर महिलाओं के एक समूह ने 'कैटवॉक' कर प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके तुरंत बाद इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये। इस 'कैटवॉक' प्रदर्शन के आयोजक अंशु गुप्ता ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने शहर के पॉश इलाके में स्थित दानिश नगर की कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर शनिवार को ‘कैटवॉक’ कर विरोध प्रदर्शन किया। हमने तीन दशक पहले इस इलाके में प्लॉटों को खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकाई थी, लेकिन ज्यादा कर चुकाने के बावजूद यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मूलभूत सुविधाओं की कमी पर अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिये गये हमारे आवेदन अनसुने कर दिए गए हैं, इसलिए हमने दानिश नगर की गड्ढे और पानी से भरी सड़कों पर इस ‘कैटवॉक’ का आयोजन किया। अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो हम वोट नहीं देंगे और न ही करो का भुगतान करेंगे।’’सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिलाओं और बच्चों को कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर ‘कैटवॉक’ करते हुए देखा जा सकता है, जिनमें से कुछ लोग ‘कैटवॉक’ के दौरान गिरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस कैटवॉक में भाग ले रही कुछ महिलाओं एवं बच्चों के हाथों में तख्तियां भी थी, जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2017 के उस बयान का मजाक उड़ाया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हैं। इन तख्तियों में लिखा था - ‘क्या ऐसी टूटी सड़कें वॉशिंगटर से भी अच्छी हैं?’ भोपाल नगर निगम के जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने कहा,“मुझे मीडिया से इस विरोध के बारे में पता चला है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम के इंजीनियर सोमवार को मौके का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे विभाग को स्थानीय निवासियों से अब तक इस मामले पर शिकायत नहीं मिली है ।” बार-बार प्रयास के बावजूद स्थानीय भाजपा विधायक कृष्णा गौर से संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?