लाइव न्यूज़ :

मप्र : महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर की पड़ोसी के पांच वर्षीय बच्चे की हत्या

By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:57 IST

Open in App

भोपाल, 15 दिसंबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो परिवारों के बीच हुए विवाद को लेकर एक परिवार की महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे परिवार के पांच वर्षीय बच्चे की बुधवार को कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

जहांगीराबाद पुलिस थाना प्रभारी वीरेन्द्र चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों समरीन एवं उसके छोटे भाई फरजान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और जमीन को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते इन दोनों भाई-बहनों ने बच्चे फरदीन का उसके जहांगीराबाद थाना इलाके झदा कॉलोनी के घर के बाहर से अपहरण किया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

चौहान ने बताया कि उसके बाद दोनों आरोपी उसके शव को बोरे में रखकर शहर के छोला इलाके में ठिकाने लगाने गये थे। लेकिन, लाश को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू