लाइव न्यूज़ :

सोनल मानसिंह ने रास में कहा-"उड़ानों में कलाकारों के वाद्ययंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं "

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 15:28 IST

उच्च सदन की मनोनीत सदस्य सोनल मानसिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कलाकार प्रदर्शन के लिए जब उड़ानों से कहीं जाते हैं तब उनके वाद्य यंत्रों तथा परिधानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुचित उपाय किए जाने चाहिए जो आम तौर पर उड़ानों द्वारा नहीं किए जाते।

Open in App
ठळक मुद्देवह एक नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान से न्यूयार्क गए। मनोनीत सदस्य ने कहा ‘‘यह हास्यास्पद और पीड़ादायक है।’’ उन्होंने मांग की कि संस्कृति मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस मुद्दे पर साथ बैठकर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श करना चाहिए।

प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह ने सोमवार को राज्यसभा में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एयर इंडिया सहित विभिन्न उड़ानों में यात्रा कर रहे कलाकारों के वाद्य यंत्रों की सुरक्षा का समुचित ध्यान नहीं रखा जाता। उच्च सदन की मनोनीत सदस्य सोनल मानसिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कलाकार प्रदर्शन के लिए जब उड़ानों से कहीं जाते हैं तब उनके वाद्य यंत्रों तथा परिधानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुचित उपाय किए जाने चाहिए जो आम तौर पर उड़ानों द्वारा नहीं किए जाते।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में एक प्रख्यात सितार कलाकार को न्यूयार्क में दो नवंबर को एक प्रस्तुति देनी थी। वह एक नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान से न्यूयार्क गए। उनका सितार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पैक किए जाने के बावजूद टूट गया। सोनल के अनुसार, सितार की कीमत चार लाख रुपये थी और एयर इंडिया ने माफी मांगने के बजाय सितार वादक से कहा कि वाद्य यंत्र की सुरक्षा के लिए वह कोई दूसरी सीट ले लें।

मनोनीत सदस्य ने कहा ‘‘यह हास्यास्पद और पीड़ादायक है।’’ उन्होंने मांग की कि संस्कृति मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस मुद्दे पर साथ बैठकर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श करना चाहिए। सोनल मानसिंह ने कहा ‘‘संस्कृति को गंभीरता से नहीं लिया जाता। मुझे इस बात का बेहद दुख होता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्य से, प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का आम तौर पर कोई प्रतिनिधित्व नहीं है अत: उनकी ओर से आवाज भी नहीं उठ पाती।

टॅग्स :राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस