लाइव न्यूज़ :

MP Result; मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजों से पहले चल रहा तीन का तंत्र,कर देगा हैरान

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: November 29, 2023 13:46 IST

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे बाहर आएंगे और तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस सीट पर कौन से उम्मीदवार की किस्मत पर जनता ने फैसला सुनाया है। लेकिन उससे पहले के यह चार दिन उम्मीदवारों के लिए धड़कनें तेज करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन दिसंबर के लिए तंत्र मंत्र, परिक्रमा सहाराजनता दरबार के बाद अब प्रसिद्ध मंदिरों में जीत की अर्जीनतीजों में पहले चल रहा तीन का तंत्रनेताओं की जीत की कृपा का इंतजारनतीजोो से पहले की दिलचस्प तस्वीरें

जीत का तंत्र-मंत्रमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे में अब कुछ दिन का समय बाकी है। लेकिन जीत की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों की हर पल धड़कन तेज होती हुई सुनाई दे रही है। 230 सीटों पर खड़े उम्मीदवार अपनी जीत के लिए जनता दरबार के बाद अब मंदिर मंदिर अर्जी लगाते घूम रहे। बीजेपी हो या कांग्रेस पार्टी से जुड़े उम्मीदवार नतीजे के पहले हर उसे सिद्ध मंदिर में अपनी अर्जी लगा रहे है जहां पर उनकी मुराद पूरी हो सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ से लेकर शिवराज सरकार के मंत्री विधायक कांग्रेस के प्रत्याशी मंदिर मंदिर परिक्रमा कर जीत की कामना कर रहे हैं।

CM शिवराज का अनुष्ठान

 बात सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीएम शिवराज ने वोटिंग के बाद महाकालेश्वर में विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने यहां पर पंडितों के साथ मंत्र उच्चारण के बीच विधि विधान के तहत पूजा अर्चना की और सभी 230 सीटों पर बीजेपी की जीत की कामना की।

रेहली प्रत्याशी गोपाल भार्गव

 वहीं शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने महाराष्ट्र में अष्टविनायक मंदिरों की परिक्रमा कर जीत के लिए प्रार्थना की। बीजेपी उम्मीदवार भार्गव ने नंगे पैर परिक्रमा कर गणेश से जीत सुनिश्चित करने की प्रार्थना की। 

सुरखी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत

बीजेपी के उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने ओंकारेश्वर में परिवार के साथ विशेष अनुष्ठान कराया है।

सिलवानी प्रत्याशी रामपाल सिंह

 भाजपा विधायक रामपाल सिंह ने भी भोपाल के माता मंदिर से लेकर सलकनपुर के बिजासन देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर जीत की अर्जी लगाई। भाजपा विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि सिर्फ सिलवानी विधानसभा सीट नहीं बल्कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने इसके लिए भी उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कराई है।

भोपाल दक्षिण पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा

 कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के पूजा अर्चना का दौर जारी है पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन कराया और जीत की कामना की।

कमलनाथ के लिये विशेष अनुष्ठान

 वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अनुष्ठान कराया  है।  कांग्रेस के धर्म प्रकोष्ठ के द्वारा वोटिंग के दिन 12 घंटे की विशेष पूजा अर्चना कराई गई और अब नतीजे वाले दिन पूरे समय विशेष अनुष्ठान की तैयारी है। तो इस समय पंडित पुजारी की डिमांड भी बढ़ गई है मंदिरों में जीत की कामना को लेकर नेताओं की कतार लगी है और पंडित जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं।

 सिर्फ उम्मीदवारों के विशेष पूजा अर्चना और परिक्रमा तक जीत की अर्जी नहीं लगाई जा रही। बल्कि कई प्रत्याशी गुप्त अनुष्ठान और तांत्रिक क्रिया कर अपनी जीत को पक्का करने में लगे हैं। लेकिन जनता के दरबार के बाद ईश्वर के दर पर लग रही नेताओं की अर्जी में से कौन से असरदार होती है औऱ किस पर जीत की कृपा बरसती है, इसकी तस्वीर भी 3 दिसंबर कौ सामने आ जाएगी।

टॅग्स :चुनाव आयोगTempleशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत