लाइव न्यूज़ :

वीडियो: हनुमान जी की मूर्ति के सामने बिकनी में महिला बॉडी बिल्डर्स! भाजपा पर अश्लीलता फैलाने आरोप, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छिड़का गंगा जल, हनुमान चालीसा पढ़ी

By विनीत कुमार | Updated: March 7, 2023 09:12 IST

मध्य प्रदेश के रतलाम में भाजपा नेताओं की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता पर विवाद शुरू हो गया है। इसमें महिला बॉडी बिल्डर्स ने भी हिस्सा लिया था। मंच पर हनुमान जी की मूर्ति रखी थी। अब कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कई आरोप भाजपा पर लगा दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता पर विवाद।बिकनी में महिला बॉडी बिल्डर्स के प्रदर्शन पर विवाद, मंच पर रखी थी हनुमान जी की मूर्ति।भाजपा नेताओं की ओर से आयोजित हुआ था कार्यक्रम, कांग्रेस ने भाजपा पर भारतीय संस्कृति का मजाक बनाने के आरोप लगाए हैं।

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित हुए 13वें मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। पूरा विवाद इस प्रतियोगिता में भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने बिकनी पहनी महिला बॉडी बिल्डरों के प्रदर्शन को लेकर है। कुश्ती के खेल या पहलवानों के लिए हनुमान अराध्य माने जाते हैं, हालांकि अब इस आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने इस पूरे आयोजन को लेकर राज्य में सत्ताधारी भाजपा पर 'अश्लीलता फैलाने' और 'भारतीय संस्कृति का मजाक' बनाने के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा, आयोजन स्थल पर छिड़का गंगा जल

भाजपा पर भारतीय संस्कृति का मजाक बनाने जैसे आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 4 और 5 मार्च को हुए इस कार्यक्रम के आयोजन स्थल के 'शुद्धिकरण' के लिए गंगाजल छिड़का। यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर हनुमान चालीसा भी पढ़ा। कुछ हिंदू संगठनों ने भी इस कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई है।

कार्यक्रम का आयोजन रतलाम के भाजपा मेयर प्रह्लाद पटेल ने किया था।, जबकि इसके आयोजन में स्थानीय विधायक चैतन्य कश्यप ने भी सहयोग दिया था। बहरहाल, कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने पटेल और कश्यप पर 'अश्लीलता' परोसने का आरोप लगाया।

सनातन संस्कृति बेचने वालों पर क्या कार्रवाई होगी: कांग्रेस

इस पूरे विवाद पर मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता अगम ने ट्वीट कर पूछा, 'रतलाम महापौर के मुख्य आतिथ्य में भगवान हनुमान जी की मूर्ति रखकर अश्लील प्रदर्शन वह भी मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के मौके पर।सनातन संस्कृति को बेचखाने वाले इस नेता पर क्या कार्यवाही होगी शिवराज जी?'

वहीं, जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि इसमें शामिल लोगों को भगवान हनुमान सजा देंगे।एमपी कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से माफी मांगने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि जो कार्यक्रम रविवार को सीएम के जन्मदिन पर आयोजित किया गया था, वह 'हिंदुओं और भगवान हनुमान का अपमान' था।

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर दिया ये जवाब

कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर राज्य भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती। वहीं, कुछ कार्यक्रम आयोजकों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

हितेश बाजपेयी ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'कांग्रेसी महिलाओं को कुश्ती, जिम्नास्टिक या तैराकी में भाग लेते हुए नहीं देख सकते क्योंकि यह देखकर उनके अंदर का शैतान जाग जाता है। वे खेल के मैदान में महिलाओं को गंदी नजर से देखते हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?'

टॅग्स :Madhya Pradeshभारतीय जनता पार्टीBharatiya Janata Party (BJP)हनुमान जीhanuman ji
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?