MP हर लोकसभा पर राम की गूंज,महाकाल के लड्डुओं का अयोध्या में लगेगा भोग

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Published: January 12, 2024 11:54 AM2024-01-12T11:54:07+5:302024-01-12T11:54:33+5:30

अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होना है। अयोध्या के बड़े आयोजन के सहारे बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को जितने का प्लान बना लिया है।

MP: Ram's echo in every Lok Sabha, Mahakal's laddus will be offered in Ayodhya | MP हर लोकसभा पर राम की गूंज,महाकाल के लड्डुओं का अयोध्या में लगेगा भोग

MP हर लोकसभा पर राम की गूंज,महाकाल के लड्डुओं का अयोध्या में लगेगा भोग

अयोध्या के रामलला को महाकाल के पांच लड्डूओं का भोग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कि यह तस्वीर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए लोगों को निमंत्रण कार्ड वितरित करने की है। बीते दिनों मोहन यादव राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कार्यक्रम की टोली में शामिल हुए और भोपाल में लोगों के घर पहुंच राम मंदिर दर्शन का आमंत्रण दिया। इसी के साथ मोहन यादव ने बता दिया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा राम नाम के साथ उतरने की तैयारी में है।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल में ऐलान किया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। यह संकेत है कि बीजेपी सत्ता और संगठन के जरिए अगले 2 महीने मध्य प्रदेश को राममय बनाकर 29 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत को पक्का करने की तैयारी में है।


 लोकसभा सीटों को साधने का प्लान

प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों से बीजेपी 6000 लोगों को अयोध्या दर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी ने तय किया है की हर एक लोकसभा सीट से 6 हजार लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।  लोकसभा चुनाव को लेकर सीहोर के एक रिसॉर्ट में हुई बैठक में यह तय किया गया की अयोध्या जाने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। जिसमें समाज के प्रभावशाली लोग शामिल होंगे। ऐसे 6000 लोगों को अलग-अलग जत्थे में अयोध्या ले जाकर रामला के दर्शन कराएगी। अगले 2 महीने तक राम मंदिर महोत्सव का आयोजन होगा। पार्टी ने पूरे प्रदेश से करीब 2 लाख लोगों को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तैयार किया है। बीजेपी से जुड़े मोर्चा प्रकोष्ठ राम मंदिर महोत्सव के इस कार्यक्रम में जुटेंगे।

बीजेपी संगठन बनाएगा सात क्लस्टर

बीजेपी ने राम मंदिर महोत्सव के लिए प्रदेश में 7 क्लस्टर बनाए जाने बनाए जाना तय किया है लोगों अयोध्या भेजने का सिलसिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद से शुरू होगा जो मार्च तक चलेगा। पार्टी ऐसे लोगों का किराया भी खुद वहन करेगी जो किराया देने में सक्षम नहीं है।

 सिर्फ ट्रेन के जरिए नहीं बल्कि सड़क मार्ग और हवाई यात्रा के जरिए भी बीजेपी अयोध्या के दर्शन कराएगी। मोहन सरकार ने हवाई यात्रा के जरिए करीब 700 लोगों को अयोध्या के दर्शन करने की तैयारीकी है। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा। राज्य सरकार अलग-अलग दिन फ्लाइट के जरिए भोपाल से सीधे अयोध्या में श्रद्धालुओं को ले जाकर रामलला के दर्शन कराएगी।

 मतलब साफ है कि अब लोकसभा चुनाव तक अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा कार्यक्रम और राम महोत्सव जैसे आयोजनों के जरिए भाजपा अपनी राम भक्ति दिखाकर एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश में है।
 

Web Title: MP: Ram's echo in every Lok Sabha, Mahakal's laddus will be offered in Ayodhya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे