लाइव न्यूज़ :

पन्ना टाइगर रिजर्व से भटका बाघ, 150 KM चलकर यूपी के गावों में पहुंचा, ग्रामीणों ने क्लिक की तस्वीरें

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2019 13:38 IST

उत्तर प्रदेशः ऐसा पहली बार हुआ है जब बुंदेलखंड के इस हिस्से में रॉयल बंगाल टाइगर को देखा गया। इसके बाद एक ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस समय वन विभाग दो पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में लगातार नजर जमाए हुए है। बुंदेलखंड के गांवों के खेतों में एक बाघ देखा गया है, जिसके बाद वन विभाग उसके मूवमेंट की निगरानी कर रहा हैं।

इस समय वन विभाग दो पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में लगातार नजर जमाए हुए है। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि बुंदेलखंड के गांवों के खेतों में एक बाघ देखा गया है, जिसके बाद वन विभाग उसके मूवमेंट की निगरानी कर रहा हैं। बताया जा रहा है कि बाघ पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) से निकलने के बाद भटक गया है और यह यूपी के हमीरपुर के गांव में देखा गया। अंदाजा लगाता जा रहा है कि बाघ पीटीआर से लगभग 150 किलोमीटर दूरी तय करके यहां 22 नवंबर को देखा गया।

टीओई के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है जब बुंदेलखंड के इस हिस्से में रॉयल बंगाल टाइगर को देखा गया। इसके बाद एक ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में पार्क के निदेशक केएस भदोरिया ने बताया है कि पीटीआर में शावक और वयस्क सहित लगभग 50 बाघ हैं और बड़ी संख्या में उन्हें बफर जोन में भी देखा गया। ऐसी संभावनाएं हैं कि इनमें से हो सकता है कि एक बाघ भटक गया हो।

बताया गया है कि ऐसा प्रतीत हुआ है कि बाघ केन नदी के किनारे जोकि यूपी और एमपी में बुंदेलखंड की लाइफ लाइन कही जाती है के सहारे पहुंचा। उसके मूवमेंट को यूपी के बुंदेलखंड रेंज के वन विभाग के अधिकारियों ने हमीरपुर-महोबा जिलों के 7 गांवों की चिन्हिंत किया। 

अधिकारियों को अबतक बाघ को करीब से नहीं देखा है और कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से उसका फोटो क्लिक किया है। हालांकि यह फोटो काफी दूरी से लिया गया, जिसकी वजह से उसकी सही से पहचान नहीं हो सकी है। 

बता दें कि साल 2016 में पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बाघिन ने ओल्ड फॉरेस्ट कॉरिडोर का इस्तेमाल कर बाहर आ गई थी, जिसके बाद से वह भटककर यूपी के चित्रकूट के पास रानीपुर अभयारण्य पहुंच गई थी। वह करीब 50 किलो मीटर यात्रा कर गई थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया