लाइव न्यूज़ :

MP Municipal Election Result: एमपी नगरीय निकाय चुनाव में आप ने किया धमाका, सिंगरौली नगर निगम पर कब्जा, 17 पार्षदों ने मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 15:52 IST

MP Municipal Election Result: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस जीत को मध्य प्रदेश में पार्टी की धमाकेदार एंट्री बताते हुए आप के सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआप लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी थी, लेकिन उसे जीत नहीं मिली थी।पांच प्रत्याशी सिंगरौली नगर निगम से जीते हैं, जबकि बाकी प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से पार्षद चुनाव जीते हैं। सिंगरौली नगर निगम महापौर चुनाव जीतने के साथ-साथ इस निगम के पांच वार्डों से पार्षद चुनाव भी जीता है।

भोपालः मध्य प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) को रविवार को हुए वोटों की गिनती में बेहतर परिणाम मिले हैं। पार्टी को महापौर की एक और पार्षदों की 17 सीटों पर जीत मिली है। सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद के लिए आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल को जीत मिली है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस जीत को मध्य प्रदेश में पार्टी की धमाकेदार एंट्री बताते हुए आप के सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। हालांकि, इससे पहले आप लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी थी, लेकिन उसे जीत नहीं मिली थी।

आप के जिन 17 पार्षदों ने जीत हासिल की है, उनमें से पांच प्रत्याशी सिंगरौली नगर निगम से जीते हैं, जबकि बाकी प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से पार्षद चुनाव जीते हैं। आप नेता अक्षय हुंका ने बताया कि उनकी पार्टी ने सिंगरौली नगर निगम महापौर चुनाव जीतने के साथ-साथ इस निगम के पांच वार्डों से पार्षद चुनाव भी जीता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से आप के 12 पार्षद भी चुनाव जीते हैं। प्रदेश में कुल मिलाकर एक महापौर और 17 पार्षद जीते हैं। हालांकि, सिंगरौली नगर निगम में आप को बहुमत नहीं मिला, क्योंकि इसमें चुने गये कुल 45 पार्षदों में से 23 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि 12 कांग्रेस के, बहुजन समाज पार्टी के दो और तीन निर्दलीय हैं।

केजरीवाल ने मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में पार्टी के बाद ट्वीट किया, ‘‘सिंगरौली नगर निगम चुनाव परिणाम 2022 : आप की मध्य प्रदेश में धमाकेदार एंट्री।’’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘मध्यप्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद पर जीत हासिल करने वाली आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल, सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। मेहनत से जनता के लिए काम कीजिए। देश के हर कोने में अब जनता आम आदमी पार्टी की काम की ईमानदार राजनीति को पसंद कर रही है।’’  

टॅग्स :Aam Aadmi Partyभोपालअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?