लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः मालवाहक गाड़ी से जोरदार भिड़ंत के बाद मोटरसाइकिल में लगी आग, मां और बच्चे समेत चार की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2022 11:26 IST

सिमरोल पुलिस थाने के प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बताया कि भीषण हादसा इंदौर-खंडवा रोड पर रविवार शाम हुआ, जब छोटी मालवाहक गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल में आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्दे भीषण हादसा इंदौर-खंडवा रोड पर रविवार शाम हुआमालवाहक गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल में आग लग गईबाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि महिला और उसके दो बच्चों की अस्पताल में मौत हो गई

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छोटी मालवाहक गाड़ी से भीषण भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में 25 वर्षीय महिला, उसका सात महीने का बेटा और आठ साल की बेटी शामिल हैं।

सिमरोल पुलिस थाने के प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बताया कि भीषण हादसा इंदौर-खंडवा रोड पर रविवार शाम हुआ, जब छोटी मालवाहक गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल में आग लग गई। भदौरिया के मुताबिक, मोटरसाइकिल चला रहे लोकेश मकवाना (20) ने लपटों की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहन पूजा (25) और उसके दो बच्चे टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा ने नजदीकी महू कस्बे के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली, जबकि उसके बेटे जय और बेटी उमी को इंदौर के एक अस्पताल भेजा गया, लेकिन भीषण हादसे में गंभीर चोटों के कारण दोनों बच्चों की भी जान नहीं बचाई जा सकी। भदौरिया के अनुसार, हादसे के बाद चालक अपनी मालवाहक गाड़ी को लावारिस छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाMadhya Pradeshहिंदी समाचारआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप