लाइव न्यूज़ :

MP LS polls 2024: ‘मुहम्मद गोरी और महमूद गजनवी ने कई समस्या को जन्म दिया’, उमा भारती ने कहा- भाजपा को केंद्र में कम से कम 25-30 साल चाहिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2024 13:21 IST

MP LS polls 2024: आपको मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) को बहुत समय देना होगा, क्योंकि देश की समस्याओं की जड़ें बहुत गहरी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये देश इतनी जल्दी उबरने वाला नहीं है।मुहम्मद गोरी और महमूद गजनवी के समय की हैं।भाजपा को केंद्र में कम से कम 25-30 साल चाहिए।

MP LS polls 2024: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को लोगों से कहा कि ‘मुहम्मद गोरी और महमूद गजनवी के समय से शुरू हुई समस्याओं’ के समाधान के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देकर 30 वर्षों तक सत्ता में बनाए रखना होगा। उमा भारती मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रही थीं। भारती ने कहा, ‘‘ये देश इतनी जल्दी उबरने वाला नहीं है। आपको मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) को बहुत समय देना होगा, क्योंकि देश की समस्याओं की जड़ें बहुत गहरी हैं।

ये समस्याएं मुहम्मद गोरी और महमूद गजनवी के समय की हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती दौर (आजादी के बाद) जब अम्मा (राजमाता विजया राजे सिंधिया) ने कांग्रेस छोड़ी थी उस समय जो कांग्रेस नेता आए उनमें मुगलों और अंग्रेजों के गुण थे। इन सबका दुष्परिणाम देश को भुगतना पड़ रहा है और हजारों सालों से जारी समस्याओं को ठीक करने के लिए भाजपा को केंद्र में कम से कम 25-30 साल चाहिए।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उमा भारतीमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?