लाइव न्यूज़ :

MP Lok Sabha Election Result 2024: रुझान में भाजपा का क्लीन स्वीप, मध्य प्रदेश में 29 सीट पर आगे, कांग्रेस 0

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 10:08 IST

MP Lok Sabha Election Result 2024: रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो से वीडी शर्मा, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार, धार से सावित्री ठाकुर, दमोह से राहुल लोधी आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर बढ़त बनाए हुए है।भाजपा की अनिता नागर सिंह चौहान से 36488 मतों से पीछे हैं।भाजपा के रोडमल नागर से 8,750 मतों से पीछे हैं।

MP Lok Sabha Election Result 2024:  मध्य प्रदेश में मंगलवार को 29 सीट के लिए जारी मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी 29 सीट पर आगे है। भाजपा उम्मीदवार इंदौर से शंकर लालवानी, खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, देवास से महेंद्र सोलंकी, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो से वीडी शर्मा, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार, धार से सावित्री ठाकुर, दमोह से राहुल लोधी आगे हैं।

इसी तरह बालाघाट से भारती पारधी, शहडोल से हिमाद्री सिंह, राजगढ़ से रोडमल नागर, मंदसौर से सुधीर गुप्ता,खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटील, भोपाल से आलोक शर्मा, भिंड से संध्या राय, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, सागर से लता वानखेड़े, होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर बढ़त बनाए हुए है।

जबलपुर से आशीष दुबे, सीधी से राजेश मिश्रा, रीवा से जितेन्द्र मिश्रा, सतना से गणेश सिंह, बैतूल से दुर्गादास उइके, छिंदवाड़ा से बंटी विवेक साहू, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ में भाजपा के रोडमल नागर से 8,750 मतों से पीछे हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ भाजपा के बंटी विवेक साहू से 3,806 मतों से पीछे हैं। रतलाम में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया भाजपा की अनिता नागर सिंह चौहान से 36488 मतों से पीछे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो